..................... तुनिषा शर्मा सुसाइड केस एक्ट्रेस की मां और हाउस हेल्प ने शादी और ड्रग्स को लेकर की बात ।Tunisha Sharma suicide actress mother and house maid talk about Sheezan khan marriage drugs - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान ड्रग्स लेता था? उर्दू सीख रही थी तुनिषा, होने वाली थी शादी !

By Filmibeat Desk
Sheezan Khan, Tunisha sharma

Sheezan Khan- Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में नया मामला सामने आ रहा है। एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने शीजान खान पर अपनी बेटी को उर्दू सीखाने और ड्रग्स लेने का गंभीर आरोप लगाया है। तुनिषा के घर में काम कर रही हाउस हेल्प ने भी घर के भीतर की कई सनसनीखेज जानकारी दी है। एक तरफ जहां तुनिषा के एक्स ब्वॅायफ्रेंड शीजान खान की पुलिस कस्टडी 30 दिसंबर के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस हर पहलू से इस पूरे केस की जांच कर रही है। 20 साल की तुनिषा के मौत के मामले में अभी तक पुलिस ने 21 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इन 21 लोगों में अली बाबा दास्तान एक काबुल सेट के कई लोगों के साथ तुनिषा के घर के कुछ खास लोग भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने शीजान खान पर ड्रग्स लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

शीजान खान ड्रग्स लेता

शीजान खान ड्रग्स लेता

उन्होंने एएनआई से हुई बातचीत में कहा है कि शीजान खान ड्रग्स लेता था। लेकिन उन्हें नहीं पता कि वब कब से ड्रग्स का सेवन करता था। तुनिषा के घर काम करने वाली हाउस मेड ने भी बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि तुनिषा और शीजान की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

घर पर 4 से 6 दिन तक रहा करते

घर पर 4 से 6 दिन तक रहा करते

तुनिषा और शीजान एक दूसरे के घर पर जाया करते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर 4 से 6 दिन तक रहा करते थे। हाउस हेल्प ने कहा कि वनीता शर्मा भी तुनिषा के घर जाया करती थीं। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा काफी दुखी रहा करती थीं। रोती रहती थीं।

तुनिषा की लाइफ स्टाइल बदल गई

तुनिषा की लाइफ स्टाइल बदल गई

तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा की लाइफ स्टाइल बदल गई थी। वह हिजाब पहना करती थीं। वह शीजान से उर्दू भी सीखा करती थी।

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड

वहीं इस पूरे मामले में शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का नाम सामने आ रहा है। शीजान की गर्लफ्रेंड से उनकी बातचीत हो रही थी। तुनिषा की मौत से 2 घंटे पहले शीजान और उनकी नई गर्लफ्रेंड के बीच बात हुई थी। पुलिस अभी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X