'तुनिषा शर्मा के मां ने की थी उसका गला घोंटने के कोशिश' शीजान के वकील ने कर डाले चौकाने वाले खुलासे

Recommended Video
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने जब से आत्महत्या की है तब से ही उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं लेकिन ये गुत्थी नहीं सुलझ पा रही है कि आखिर उन्होने क्यों खुदकुशी की है। तुनिषा के निधन के बाद उनके परिवार और खासकर उनकी मां का बुरा हाल था, उनके कई वीडियोज सामने आए थे जिसमें वो बेसुध नजर आईं थीं। लेकिन हाल ही में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिससे लोग चौक गए है।
जी हां, शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने खुलासा करते हुए कहा है कि तुनिषा शर्मा से उनकी मां और परिवार के संबंध अच्छे नहीं थे। यहां तक की उन्होने ये तक कह डाला कि तुनिषा शर्मा की मां ने एक बार उनका गला तक घोंटने की कोशिश की थी।
इसके बाद से हड़कंप मच गया है और लोग तरह तरह की बातें करते हुए इस तथ्य के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि तुनिषा ने जब आत्महत्या की थी तो उनके सह-कलाकार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था।

वकील के मुताबिक
इसके बाद से वो जेल में हैं और उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। शीजान के वकील के मुताबिक.. "लॉकडाउन के बाद, तुनिषा की माँ ने अभिनेत्री को चंडीगढ़ जाने के लिए मजबूर किया, और जब उसने इनकार कर दिया, तो वनिता ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की।

आगे क्या कहा?
तुनिषा ने इसके बाद शो के निर्देशक के साथ यह सब साझा किया था, वह उस समय का हिस्सा थी।"

खुशी से नहीं मनाया
इसके अलावा वकील का कहना है कि, "तुनिषा की माँ अच्छी तरह से जानती है कि तुनिषा के अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। तुनिषा के पिता की मौत के बाद, उन्होंने कभी भी अपना जन्मदिन खुशी से नहीं मनाया।''

शीजान पर आरोप लगाए थे
अब उनका बयान खबरों का हिस्सा है लेकिन सच्चाई तो बाद में ही सामने आएगी। तुनिषा की मां ने शीजान पर आरोप लगाए थे कि उसने तुनिषा का इस्तेमाल किया है और फिर छोड़ दिया है।

तुनिषा का ब्रेकअप
इसके अलावा कहा गया था कि शीजान का कोई और अफेयर भी था। जबकि कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शीजान खान और तुनिषा का ब्रेकअप उनके निधन से 15 दिन पहले हो चुका था।


Click it and Unblock the Notifications











