Sheezan Khan को शो ऑफर होने पर भड़कीं Tunisha Shrama की मां, बोलीं- 'अपराध करो और सेलिब्रिटी बन जाओ'

tunisha sharma, sheezan khan

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के बाद शीजान खान पर काफी आरोप लगे थे और वो जेल भी गए थे। हालांकि इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं क्योंकि उनको लगातार कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

खबरें थीं कि शीजान खान को खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 रियालिटी शो से ऑफर आया था लेकिन इस पर तुनिषा की मां का रिएक्शन आया है। जब उनको पता चला कि शीजान को इतने बड़े शो का ऑफर आया है तो उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है।

तुनिषा शर्मा की मां काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि आज कल कोई भी अपराध करके सेलिब्रिटी बन सकता है। उन्होने कहा, "कोई भी अपराध करके आप सेलेब्रिटी बन जाते हो और आपके लिए रियलिटी शो की खिड़की सीधे खुलती है?

हमारे बच्चे और महत्वाकांक्षी अभिनेता महसूस करेंगे कि इन रियलिटी शो के माध्यम से अपराध करना सबसे आसान तरीका है। लोग टीवी पर अपने पसंदीदा अभिनेताओं को देखकर उनको अपना मूर्ति बनाते हैं।"

इसके अलावा उनका कहना था कि, ''मैं टीवी चैनलों और निर्माताओं से अनुरोध करती हूं कि वे किसी ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन न करें जो निर्दोष साबित नहीं हुआ हो।'' उनका ये बयान खबरों का हिस्सा है। गौरतलब है कि, शीजान खान जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

इस बीच वह सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज या फिर कविताओं के जरिए अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने 'इश्क' पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि तुनिषा की मां ने जो बयान दिए हैं इसपर किसी तरह का रिएक्शन शीजान की तरफ से नहीं आया है। वो लगातार काम कर रहे हैं और उस सदमें से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tunisha sharma sheezan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X