Tunisha Sharma Suicide: आरोपी शीजान खान पर भड़कीं एक्ट्रेस- वफादार नहीं होते हैं... तो रिश्ता क्यों

Tunisha Sharma Suicide Case:अली बाबा दास्तान ए काबुल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड से टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है। तुनिषा की उम्र महज 20 साल की थी। बताया जा रहा है कि अलीबाबा के एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप की वजह से तुनिषा का दिल टूट गया था। जिसके बाद उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया। इस पूरे मामले को लेकर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तुनिषा ते कथित ब्वॅायफ्रेंड शीजान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इंस्टाग्राम पर सारा खान ने लिखा है कि एक युवा ने कीमती जीवन को गंवा दिया। कोई आश्चर्च नहीं है कि जब आप प्यार में होते हैं तो वह सबसे अद्भुत अहसास होता है। फिर जब प्यार में धोखा दिया जाता है तो यह सबसे विनाशकारी भावना पैदा कर सकती है।

सारा खान ने उठाया सवाल
सारा खान ने आगे लिखा है कि यह आपको अपना जीवन समाप्त करने के लिए भी प्रेरित करता है। सारा ने सवाल उठाया है कि जब लोग एक दूसरे के प्रति वफादार नहीं होते हैं तो वह रिलेशनशिप में क्यों जाते हैं? जब आप जानते हैं कि यह आपके मानसिक सेहत को नष्ट कर सकता है।

कमजोर कर देता है प्यार
फिर किसी की भावनाओं के साथ क्यों खेलते हैं। सारा ने कहा है कि यह आपके दिमाग को एक पल के लिए इतना निराथ और कमजोर कर सकता है कि यह सुसाइड के लिए भी प्रेरित कर सकता है। गौरतलब है कि तुनिषा का पोस्टमार्टन हो चुका है।

पुलिस रिमांड पर शीजान खान
रिपोर्ट नें प्रेग्नेंसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। तुनिषा की मां के आरोप के बाद शीजान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने शीजान को चार दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस की जांच में तेजी
जहां पर उनसे लगातार तुनिषा के साथ उनके रिश्ते पर बात की जा रही है। तुनिषा का मोबाइल भी पुलिस के पास है। पुलिस तुनिषा और शीजान के मोबाइल कॅाल की भी जानकारी जुटा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











