जानिए क्यों दिल्ली पहुंची 'तुम्हारी पाखी'?
'तुम्हारी पाखी' के कुछ दृश्यों की शूटिंग राष्ट्रीय राजधानी के कुतुबमीनार और लाल किला जैसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों पर की जाएगी। मालूम हो लंबे अरसे बाद कैमरा फेस करने वाली अभिनेत्री अनिता राज इस धारावाहिक में अंशुमान की मां अनुजा का किरदार कर रही हैं। अंशुमान के किरदार में इकबाल खान हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।
फिल्म के कलाकार एवं शूटिंग टीम के अन्य सदस्य दिल्ली में अनिता के धारावाहिक में प्रवेश का दृश्य शूट कर रहे हैं। कुतुबमीनार और लाल किला के अलावा इकबाल, अनिता और श्रद्धा आर्य चांदनी चौक में भी शूटिंग करेंगे। तो वहीं पाखी का किरदार कर रही श्रद्धा के लिए राजधानी में शूटिंग एक अच्छा बदलाव है।
उन्होंने कहा, "मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली ताजी हवा है। आपको लगेगा कि आप एक शयनकक्ष, हॉल और रसोई वाले घर से दूर एक बड़े मकान में रह रहे हैं। मैं दिल्ली में शूटिंग कर बेहद खुश हूं।" दिल्ली में शूटिंग की शुरुआत सोमवार को हुई और गुरुवार को समाप्त होगी। मालूम हो कि नवंबर 2013 से प्रसारित होने वाला यह शो मशहूर उपन्यासकार शरत चंद्र के नॉवेल 'नवा विधान' पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications












