बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो: कौन हैं घर के अगले मेहमान राकेश बापट, फिल्म तुम बिन से शुरू हुआ था करियर

बिग बॉस ओटीटी, 8 अगस्त से हर दिन वूट पर आने जा रहा है और शो का ये भाग करण जौहर होस्ट करेंगे। घर में दाखिल होने वाली पहली मेहमान हैं नेहा भसीन जिनका प्रोमो जारी किया जा चुका है। और अब घर के दूसरे मेहमान का प्रोमो सामने आ चुका है। घर के दूसरे मेहमान हैं राकेश बापट जिनका प्रोमो वूट ने जारी किया।

हालांकि, प्रोमो में ना ही राकेश बापट का चेहरा दिखाया गया है और ना ही उनका नाम बताया गया है। प्रोमो राकेश बापट वो करते नज़र आ रहे हैं जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद हैं। रंगों से खेलना।

राकेश बापट को पेंटिंग और पॉटरी दो चीज़ों का बहुत ही ज़्यादा शौक है। हर साल गणपति के दौरान उनके खुद के बनाए ईको फ्रेंडली गणपति फैन्स को काफी पसंद आते हैं। दिलचस्प ये है कि राकेश बापट वो व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी टीवी जगत के दोस्तों को घर पर मिट्टी के गणपति बनाने की प्रेरणा और सीख दोनों दी।

tum-bin-qubool-hai-actor-raqesh-bapat-enters-bigg-boss-ott-shares-first-promo

राकेश की दी हुई प्रेरणा के बाद ही करण वाही से लेकर राकेश की एक्स वाईफ रिद्धि डोगरा तक सभी स्टार्स छोटे से ही सही पर ईको फ्रेंडली गणपति बनाते ज़रूर है। बिग बॉस एक ऐसा शो है जो कि राकेश की छवि से बिल्कुल विपरीत है। राकेश बेहद ही शांत स्वभाव के और खुद में रहने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस ओटीटी में राकेश, कंटेंट के स्तर पर क्या योगदान दे पाते हैं।

वैसे राकेश काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं इसलिए आपको उनके करियर के कुछ दिलचस्प पहलू से दोबारा रू ब रू करवा देते हैं जो शायद आपको याद ना हों।

तुम बिन से हुई थी शुरूआत

तुम बिन से हुई थी शुरूआत

राकेश बापट ने अपने करियर की शुरूआत की थी एक्ट्रेस संदली के अपोज़िट, अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन के साथ। इस फिल्म में राकेश, संदली के क्यूट से बॉयफ्रेंड की भूमिका में थे जिनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। हालांकि राकेश का किरदार छोटा सा ही था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने चार्म और लुक्स से फैन्स का दिल जीत लिया था।

म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा

म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा

इसके बाद राकेश बापट कई म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा रहे। अभिजीत के कई गानों पर उनकी अदाएं फैन्स को दीवाना बना गई थीं। वहीं राईया सेन के साथ एक वीडियो में उन्हें इतना पसंद किया गया था कि राकेश बापट और राईमा की जोड़ी की डिमांड होने लगी थी।

दिल विल प्यार व्यार

दिल विल प्यार व्यार

तुम बिन के बाद राकेश बापट फिल्म दिल विल प्यार व्यार में दिखाई दिए। इस फिल्म में भी उनके किरदार ने फैन्स का दिल जीता था। चार प्रेम कहानियों के बीच बनी ये फिल्म अपने म्यूज़िक की वजह से काफी हिट हुई थी।

नुशरत भरूच के पहले हीरो

नुशरत भरूच के पहले हीरो

राकेश कई फिल्मों में संघर्ष करते रहे लेकिन उन्हें स्टार स्टेटस नहीं मिल पाया। बहुत कम ही लोगों को पता हो लेकिन एक्ट्रेस नुसरत भरूच के पहले हीरो भी राकेश बापट ही थे। नुसरत ने जय संतोषी मां नाम की एक फिल्म के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी जिसके हीरो राकेश बापट थे।

फिल्मों से टीवी की ओर

फिल्मों से टीवी की ओर

फिल्मों से राकेश बापट ने टीवी की ओर रूख किया। सबसे पहले वो दिखाई दिए ज़ी टीवी के शो सात फेरे में। इसके बाद वो एऩडीटीवी इमैजिन के शो एक पैकेट उम्मीद में इस समय टीवी की अनुपमां रूपाली गांगुली के साथ दिखाई दिए और फिर यशराज फिल्म्स की एक मिनी सीरीज़ सेवेन का हिस्सा बने। ज़ी टीवी पर राकेश बापट ने कुबूल है में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस भी किया।

मिली पहचान मर्यादा: लेकिन कब तक

मिली पहचान मर्यादा: लेकिन कब तक

राकेश बापट को करियर को एक नई दिशा मिली स्टार प्लस के शो मर्यादा: लेकिन कब तक के साथ। ये शो एक बेहद बोल्ड कंटेंट पर बना था और राकेश बापट का इस शो में साथ दिया था रिद्धि डोगरा। स्टार प्लस का ये सीरियल, कंटेंट के हिसाब से इतना बोल्ड था कि इसे रात 11.30 बजे के स्लॉट पर प्रसारित किया जाता था।

ज़िंदगी को मिली नई दिशा

ज़िंदगी को मिली नई दिशा

मर्यादा: लेकिन कब तक की शूटिंग के दौरान, राकेश बापट के निजी जीवन को भी एक नई दिशा मिली और उन्होंने इस सीरियल की को स्टार रिद्धि डोगरा से 2011 में शादी कर ली। इसके बाद राकेश और रिद्धि सात साल बाद, फरवरी 2019 में तलाक ले लिया।

नच बलिए की फेवरिट जोड़ी

नच बलिए की फेवरिट जोड़ी

राकेश और रिद्धि ने नच बलिए के छठवें सीज़न में भाग लिया था। उनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करती थीं। यही कारण था कि जब फैन्स को उनके अलगाव की खबर मिली तो इसका दुख उन्हें भी हुआ। हालांकि, राकेश और रिद्धि आज भी काफी करीब हैं और अच्छे दोस्त हैं।

टीवी के बेस्ट विलेन

टीवी के बेस्ट विलेन

जब राकेश बापट ने सात फेरे के साथ टीवी पर अपना डेब्यू किया था तो उन्होंने निगेटिव भूमिका के साथ टीवी पर अपनी अलग छवि पेश की थी और ढेरों अवार्ड्स भी जीते थे। अब देखना है कि बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापट अपनी कैसी और कौन सी छवि पेश करते हैं। फैन्स तो उनका नाम सुनते ही काफी उत्सहित हो चुके हैं। देखिए 8 अगस्त बिग बॉस हर रोज़, वूट पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X