3 साल धूम मचाने के बाद‘तुझसे है राब्ता’का अंतिम एपिसोड इस दिन होगा प्रसारित
ज़ी टीवी के पॉपुलर फिक्शन शो 'तुझसे है राब्ता' को अपनी अनोखी और दिलचस्प कहानी के चलते दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। अपने अनोखे कॉन्सेप्ट से दर्शकों का मनोरंजन करने से लेकर अपने किरदारों के साथ उनके दिलों में खास जगह बनाने तक, पिछले 3 सालों में इस शो को दर्शकों ने बहुत सराहा है। असल में, मल्हार राणे (सेहबान अज़ीम) और कल्याणी राणे (रीम शेख) की शानदार केमिस्ट्री टेली टाउन में चर्चा का विषय बन गई और ये दोनों टेलीविजन की बेस्ट जोड़ियों में से एक बनकर उभरे।
करीब 3 साल तक अनेक दिलचस्प उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, यह शो अब अपने दर्शकों से विदा लेने जा रहा है और इसकी जगह पर ज़ी टीवी का नया शो 'भाग्य लक्ष्मी' शुरू हो रहा है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर किया जाएगा।

'तुझसे है राब्ता' के 3 साल के सफर के दौरान इसमें कई दिलचस्प और सधे हुए किरदार नजर आए, जिन्हें रीम शेख, सेहबान अज़ीम, पूर्वा गोखले, शगुन पांडे, रजत दहिया, सविता प्रभुने, वेदिका सेंजलिया जैसे कई टैलेंटेड कलाकारों ने बड़ी खूबसूरती से निभाया। तीन साल की यादों को समेटकर इस शो के सभी कलाकारों और क्रू सदस्यों ने सेट पर नम आंखों से एक दूसरे से विदा ली।
रीम शेख, अपने शो से विदा लेते हुए पुरानी यादों में खो गईं और उनका दिल भर आया। रीम ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि तुझसे है राब्ता का यह सफर अब समाप्त होने वाला है, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी। यह शो बहुत सफल रहा और सच कहूं तो इसने मेरे करियर में बड़ा योगदान दिया है और मैं इस शो के साथ एक एक्टर के रूप में आगे बढ़ी हूं। जब भी मुझे मुड़कर अपने शुरुआती सालों की ओर देखने की इच्छा होती है तो मैं इस शो के कुछ पुराने एपिसोड्स पर नजर डालती हूं, जो हमेशा मुझे पुरानी यादों में ले जाते हैं। मैं कहना चाहूंगी कि इन 3 वर्षों में कल्याणी के किरदार के साथ मेरे सफर को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया और मैं मानती हूं कि मैं यह किरदार सिर्फ इसलिए निभा सकी, क्योंकि मुझे इस सफर में लोगों का साथ मिला।'
इस सफर के बारे में बताते हुए सेहबान ने कहा, ''मुझे वो पल आज भी याद है, जब मैं 'तुझसे है राब्ता' के लीड रोल के लिए चुना गया था। मैं कहना चाहूंगा कि मल्हार मेरा अब तक का सबसे दिलचस्प किरदार रहा है। मैंने इससे बहुत कुछ सीखा और 3 साल का यह सफर मेरे लिए बड़ा खूबसूरत और यादगार रहा। इस शो ने मुझे उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया, जिसमें मुझे अच्छे लोग मिले और मल्हार राणे जैसा बढ़िया किरदार निभाने का मौका मिला।"


Click it and Unblock the Notifications