आ गया तू सूरज मैं सांझ पिया जी का प्रोमो..देखें किस पर भड़की हुई हैं भाभो
देखें तू सूरज मैं सांझ पिया जी का प्रोमो। भाभो क्यों हो रही हैं गुस्सा..
टेलिवीज़न शो दीया और बाती हम के सीक्वल का नया नाम 'तू पिया मैं सांझ पिया जी' होगा। इस शो में दीपिका सिंह और अनस राशिद तो नहीं होंगे। शो के सीक्वल में 20 साल का लीप लिया जाएगा, जिसमें राठी परिवार के कुछ पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो जारी हो गया।
प्रोमो में आप देखेंगे कि भाभो मंदिर के बाहर बैठी हैं और जलेबी खा रही हैं। जलेबी में भाभो को बिल्कुल सूरज के हाथों की जलेबी का स्वाद आ रहा है। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ये जलेबी सूरज संध्या की बेटी कनक ने बनाई है तो वो भड़क जाती हैं। आखिर क्या है भाभो के गुस्से का कारण उसे जानने के लिए हमें सीरियल के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। बहरहाल, यहां देखें इसका प्रोमो..
Welcome the new generation of the Rathis in the sequel of Diya aur Baati Hum - Tu Sooraj, Main Saanjh Piyaji! Starting 3rd April at 1pm! pic.twitter.com/5RwQxi9egg
— STAR PLUS (@StarPlus) February 28, 2017


Click it and Unblock the Notifications