TRP TOPPERS इश्कबाज, ये है मोहब्बतें को तगड़ा झटका, 2 नए शो की ब्लॅाकबस्टर एंट्री
ऐसा अक्सर कम ही देखने को मिलता है। जब किसी नए शो के आते ही कई ब्लॅाकबस्टर शो पर टीआरपी की मार पड़ती है। जी हां, अप्रैल और मई में भले ही आपके लिए वेकेशन का समय शुरू कर दिया हो।
लेकिन कई टीवी शो पर ट्विस्ट और टर्न का दिलचस्प मोड़ लगातार जारी है। ताकि दर्शकों को टीवी स्क्रीन छोड़कर कहीं दूसरी जगह नहीं जाना पड़े। इसके बावजूद इश्कबाज और ये है मोहब्बतें दर्शकों पर अपनी पकड़ खोता चला जा रहा है।

खासकर इश्कबाज को तगड़ा झटका लगा है।टीआरपी रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। ऐसा लग रहा है कि दर्शक अपने पुराने टीवी शो को तरजीह देना पसंद नहीं कर रहे हैं।
यही वजह है कि उनका फोकस नए और दिलचस्प शो बेपनाह की तरफ मुड़ गया है।इस शो ने आते ही टॅाप 5 टीवी शो में अपनी पकड़ जमा ली है । हमेशा की तरह इस बार फिर कुंडली भाग्य नंबर 1 पर चल रहा है।यहां देखिए चौंकाने वाली टीआरपी रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications