TRP TOPPERS: कुमकुम भाग्य- ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस को झटका, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
टीआरपी रिपोर्ट में इस बार किसी शो के लिए खराब रेटिंग तो किसी के लिए वापसी लेकर आया है। इस वीक की टीआरपी में तगड़ा झटका कुमकुम भाग्य, इश्कबाज और ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा है।
ट्विस्ट की बात की जाए तो यह तीनो शो में कहानी आए दिन नया मोड़ और सरप्राइज दर्शकों के लिए लेकर आते रहे हैं। इसके बावजूद ये सभी शो टॅाप पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। देखा जाए तो इस पूरे साल डेली शो के आगे रियलिटी शो काफी पीछे रहा है।
नागिन 3 ने इस पूरे साल टीआरपी पर अपनी पकड़ को बनाए रखने में पूरी तरह से कामयाब रहा है। वहीं इसके साथ कुंडली भाग्य ने भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ जमाए रखने में सफल रहा है।

नंबर 1 पर इस बार भी हमेशा की तरह नागिन 3 है। वहीं कुंडली भाग्य को नंबर 2 पर खुद को बनाए रखा है।कुमकुम भाग्य को नंबर 5 का झटका लगा है। इंडियन आइडल 10 ने जाते ही सही लेकिन टीआरपी पर अपनी मौजूदगी को दमदार तरीके से रखा है।
इसके साथ नंबर 7 पर कसौटी जिंदगी की 2 की एंट्री हुई है। इश्कबाज और ये हैं मोहब्बतें के साथ बिग बॅास 12 दूर तक भी टीआरपी रेटिंग में नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए इस साल की आखिरी टीआरपी रेटिंग की पूरी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications