TRP TOPPERS: इश्कबाज को तगड़ा झटका, कुंडली भाग्य ने तोड़ दिए सारे रिकॅार्ड
टीआरपी रिपोर्ट में इस बार काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। हर बार की तरह इस बार टीआरपी पर नागिन 3 ने अपनी नंबर 1 की जगह बनाए रखी है।
वहीं शो का नया सीजन आने से पहले ही इश्कबाज टीआरपी से पूरी तरह से बाहर चला गया है। फिलहाल फैंस इश्कबाज सीजन 2 के टीआरपी रेटिंग का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि ऐसा मालूम होता है कि सुरभि चंदना की कमी इश्कबाज के नए सीजन को टीआरपी पर तगड़ा झटका दे सकती है। खैर, हमेशा की तरह इस बार कुंडली भाग्य नंबर 2 और कुमकुम भाग्य ने नंबर 3 की अपनी जगह बरकरार रखी। इश्कबाज और ये हैं मोहब्बतें के साथ बिग बॅास 12 को जबरदस्त झटका लगा है।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि लगातार टीआरपी पर नागिन 3, कुंडली भाग्य ने अपनी जगह बनाकर रखी है। वहीं दूसरी तरफ इस बार भी बिग बॅास खुद को टॅाप 10 में लाने में कामयाब नहीं हुआ है। इस महीने बिग बॅास 12 का सीजन खत्म हो जाएगा। आने वाले वीक में इश्कबाज सीजन 2, कपिल शर्मा शो और सुनील ग्रोवर की टीआरपी रेटिंग का सभी को इंतजार रहेगा।
चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए पूरी टीआरपी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications