TRP Toppers: नागिन 3 और कुंडली भाग्य को तगड़ा झटका, चौंकाने वाली रिपोर्ट
टीआरपी रेटिंग में एक बार फिर से दर्शकों ने नए शो का स्वागत और पुराने शो को गुड बॅाय कर दिया है। हमेशा की तरह डेली शो में कई ट्विस्ट और टर्न लाए गए।कहीं शादी का ड्रामा तो कहीं रोमांस में मौत का ट्विस्ट लाया गया।
इसके बावजूद नागिन 3 और कुंडली भाग्य को अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा है। वहीं इस बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुमकुम भाग्य भी काफी पीछे होता हुआ दिखाई दिया है।
टीआरपी रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। ऐसा लग रहा है कि दर्शक अपने पुराने टीवी शो को तरजीह देना पसंद नहीं कर रहे हैं।यही वजह है कि उनका फोकस नए और दिलचस्प रियलिटी शो की तरफ बढ़ता चला जा रहा है।

कई रियलिटी शो ने आते ही टॅाप 5 टीवी शो में अपनी पकड़ जमा ली है । हमेशा की तरह इस बार फिर कुंडली भाग्य नंबर 2 की जगह नंबर 3 पर आ गया है। इसके साथ नागिन 3 में बेला और माहिर की जिंदगी में आने वाले तूफान पर दर्शकों ने दिलचस्पी कम दिखाई है।
जिसके चलते नागिन 3 नंबर 1 की जगह नंबर 2 पर आ गया। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि नंबर 1 पर इस टीवी शो यानी की इंडियन आइडल 10 की एंट्री हुई। यहां देखिए चौंकाने वाली टीआरपी रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications











