TRP Toppers:इश्कबाज,ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका,बेपनाह सुपरहिट
टीआरपी रेटिंग में एक बार फिर से दर्शकों ने नए शो का स्वागत और पुराने शो को गुड बॅाय कर दिया है। हमेशा की तरह डेली शो में कई ट्विस्ट और टर्न लाए गए।कहीं शादी का ड्रामा तो कहीं रोमांस में मौत का ट्विस्ट लाया गया।
इसके बावजूद इश्कबाज और ये रिश्ता क्या कहलाता दर्शकों पर अपनी पकड़ खोता चला जा रहा है। खासकर ये रिश्ता क्या कहलाता और इश्कबाज को तगड़ा झटका लग सकता है।

टीआरपी रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। ऐसा लग रहा है कि दर्शक अपने पुराने टीवी शो को तरजीह देना पसंद नहीं कर रहे हैं।यही वजह है कि उनका फोकस नए और दिलचस्प शो बेपनाह की तरफ मुड़ गया है।
इस शो ने आते ही टॅाप 5 टीवी शो में अपनी पकड़ जमा ली है । हमेशा की तरह इस बार फिर कुंडली भाग्य नंबर 1 पर चल रहा है। वहीं इशिता के आंखें चले जाने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों को रमन और इशिता के करीब ला दिया है।यहां देखिए चौंकाने वाली टीआरपी रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications












