TRP Toppers:कुमकुम भाग्य और इश्कबाज को तगड़ा झटका,ये खबर फैंस को चौंका देगी
टीआरपी रेटिंग में एक बार फिर से दर्शकों ने नए शो का स्वागत और पुराने शो को गुड बॅाय कर दिया है। हमेशा की तरह डेली शो में कई ट्विस्ट और टर्न लाए गए।कहीं शादी का ड्रामा तो कहीं रोमांस में मौत का ट्विस्ट लाया गया।
इसके बावजूद इश्कबाज,ये हैं मोहब्बतें और कुमकुम भाग्य अपनी पकड़ खोता चला जा रहा है।टीआरपी रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। ऐसा लग रहा है कि दर्शक अपने पुराने टीवी शो को तरजीह देना पसंद नहीं कर रहे हैं।

यही वजह है कि उनका फोकस नए और दिलचस्प शो इश्क सुभान अल्लाह की तरफ मुड़ गया है।इस शो ने आते ही टॅाप 5 टीवी शो में अपनी पकड़ जमा ली है ।
हमेशा की तरह इस बार फिर कुंडली भाग्य नंबर 1 पर चल रहा है। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में शादी के ट्विस्ट ने नई शो की रेटिंग में बड़ा हदलाव किया है। यहां देखिए चौंकाने वाली टीआरपी रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications