TRP Chart Online: 'अनुपमा' को पछाड़ कर इस सीरियल ने फिर मारी बाजी, 'नागिन 6' ने भी लगाई छलांग
33वें सप्ताह की टीआरपी रेटिंग (ऑनलाइन) सामने आ चुकी है और इस बार भी इसमें कई बड़े उलटफेर हुए हैं। 'इमली' सीरियल ने इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में बाजी मार ली है और पहले नंबर पर काबिज है। 'अनुपमा' में लगातार आ रहे दिलचस्प मोड़ की वजह से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन, अनुपमा को पछाड़ कर 'नागिन 6' ने बड़ी छलांग लगाई है।
वहीं, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'अनुपमा' में दिलचस्प ट्रैक के बाद भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ''कुंडली भाग्य'' ने भी टीआरपी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। ऐसा लग रहा है लोगों को मौजूदा ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों की पसंद-ना पसंद के अनुसार पॉपुलर शो की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

यहां आप भी देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट जो टीआरपी गेम में अव्वल साबित हुए हैं। आप भी डालें नजर-

टॉप शो
इस सप्ताह अगर टीआरपी गेम में जिस सीरियल ने टॉप किया है, उसकी बात करें तो 'इमली' ने एक बार फिर बाजी मार ली है। शो 43.5 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

'नागिन 6' और 'अनुपमा'
इस सप्ताह 'नागिन 6' ने बड़ी छलांग लगाकर 43 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ पहुंची है। तो वहीं, 42.0 रेटिंग के साथ 'अनुपमा' लुढ़क कर तीसरे नंबर पर मौजूद है।

'कुंडली भाग्य' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
'कुंडली भाग्य' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' चौथे और पांचवें नंबर पर है। 'कुंडली भाग्य' ने लंबी छलांग लगाते हुए चौथे नंबर पर जगह पाई हो तो वहीं, 39.0 रेटिंग के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पांचवें नंबर पर है।

'वो तो है अलबेला' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
'वो तो है अलबेला' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छठे और सातवें नंबर पर है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'वो तो है अलबेला' 36.0 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर तो वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 34 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।

'कुमकुम भाग्य' और 'भाग्य लक्ष्मी'
31.0 रेटिंग के साथ 'कुमकुम भाग्य' आठवें स्थान पर है तो वहीं रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे स्टारर 'भाग्य लक्ष्मी' 29.0 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर और सोनी टीवी का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' 26.0 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है।


Click it and Unblock the Notifications