..................... TRP Toppers Anupamaa back To Top 1 bade achhe lagte hain 2 dropped to 10th place know the list। टीआरपी चार्ट में इस सप्ताह अनुपमा ने बाजी मार ली है और नागिन 6 की रैंकिंग फिसल गई है - Hindi Filmibeat

TRP Chart: 'अनुपमा' ने मारी बाजी, फिसलकर 10वें नंबर पर पहुंचा ये सुपरहिट शो

28वें सप्ताह की टीआरपी रेटिंग सामने आ चुकी है और इस बार भी इसमें कई बड़े उलटफेर हुए हैं। 'अनुपमा' ने इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में बाजी मार ली है और पहले नंबर पर काबिज है। 'अनुपमा' में लगातार आ रहे दिलचस्प मोड़ की वजह से लोग उसे देख रहे हैं। अनुपमा और अनुज की जिंदगी में अब छोटी अनु आ गई है और यह ट्रैक भी लोगों को पसंद आया है।

वहीं, कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'नागिन 6' में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 'फना-इश्क में मर जावां' तमाम कोशिशों के बाद भी टॉप 10 में आने में कामयाब नहीं हो पा रही है। दर्शकों की पसंद-ना पसंद के अनुसार पॉपुलर शो की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

यहां आप भी देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट जो टीआरपी गेम में अव्वल साबित हुए हैं। आप भी डालें नजर-

अनुपमा की बादशाहत

अनुपमा की बादशाहत

अनुपमा लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब होती है। अब फिर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को पछाड़ कर सीरियल नंबर वन पर पहुंच गई है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नंबर दो पर आ गई है। अनुपमा को 43.0 और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 42.0 प्वाइंट मिले हैं।

नागिन 6 और वो तो है अलबेला

नागिन 6 और वो तो है अलबेला

'नागिन 6' जहां तीसरे नंबर पर है वहीं, 'वो तो है अलबेला' चौथे नंबर पर है। 'नागिन 6' को 41.0 और 'वो तो है अलबेला' को 39.0 प्वाइंट्स मिले हैं। दोनों ही शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं लेकिन, 'नागिन 6' की रेटिंग इस सप्ताह कम हुई है।

इमली और ये रिश्ता क्या कहलाता है

इमली और ये रिश्ता क्या कहलाता है

'इमली' भी दर्शकों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहा है। इस सप्ताह इमली पांचले नंबर काबिज है। वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी छठे नंबर पर है। इमली 36.0 प्वाइंट्स के साथ पांचवे नंबर पर है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 33.0 प्वाइंट्स मिले हैं।

भाग्य लक्ष्मी और कुंडली भाग्य

भाग्य लक्ष्मी और कुंडली भाग्य

'भाग्य लक्ष्मी' इस सप्ताह सातवें नंबर पर है। 'कुंडली भाग्य' भी आठवें नंबर पर 30.0 प्वाइंट्स के साथ है। 'भाग्य लक्ष्मी' को इस सप्ताह 32.0 प्वाइंट्स मिले हैं।

कुमकुम भाग्य और बड़े अच्छे लगते हैं 2

कुमकुम भाग्य और बड़े अच्छे लगते हैं 2

'कुमकुम भाग्य' को इस सप्ताह नौवीं रैंकिंग मिली है। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की रैकिंग फिसलकर 10 पर पहुंच गई है। 'कुमकुम भाग्य' की रेटिंग 28.0 प्वाइंट है और बड़े अच्छे लगते हैं 2 की रेटिंग 20.09 प्वाइंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X