लगातार तीन हफ्ते से टॉप पर है साथिया

साथ निभाना साथिया में अब भी राशी की जंग गोपी से जारी है हर बार की तरह राशी की मम्मी ही नये नये आईडिया देती है। दूसरे पायदान पर है बालिका वधु पूरे हफ्ते जगत की बर्थडे पार्टी से इस शो की हालत थोड़ी पतली कर दी है। तीसरे पायदान पर इस बार है उतरन जिसमे लीप इयर के बाद इच्छा और वीर को एक बार फिर से साथ कर दिया गया है और तो और इच्छा मां बनने वाली है लेकिन तपस्या की रिपोर्ट आयी है कि वह मां नहीं बन सकती।
स्टार प्लस के सज्जन सिंह के दम पर आज प्रतिज्ञा चौथे नंबर पर आया है, कारण है सज्जन सिंह की दूसरी शादी वो भी गंगा के साथ। सोनी का प्रोग्राम बड़े अच्छे लगते हैं लगता है दर्शकों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इसकी कहानी कुछ अलग ही तरह की प्रेम कहानी को बयां करती है वो भी 30 के उपर की लेकिन इस कहनी को परिवार में जगह मिल ही गयी इसके दर्शक वर्ग में युवा से लेकर बुजुर्ग भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











