TRP Chart: पहले नंबर पर आया 'गुम है', इस शो ने अनुपमा को और नीचे ढकेला; समर की मौत भी नहीं आई काम

TRP Chart: 43वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट अब सामने आ गई है। इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बिग बॉस 17 को पहले हफ्ते में अच्छी ओपनिंग मिली लेकिन ऐसा लगता है कि शो इस हफ्ते टीआरपी बरकरार नहीं रख सका।
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते सामने आई TRP लिस्ट में एक बार फिर भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप पर है। शो को 2.4 रेटिंग मिली है। फैंस को ईशान और सवि के बीच बढ़ती नजदीकियां काफी पसंद आ रही हैं। दोनों पहले एक-दूजे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे ईशान सवि के मन में भावानाओं का सागर बहना शुरू हो रहा है।
तेरी मेरी डोरियां
इस बार जिस सीरियल ने सबसे ज्यादा कमाल किया है, वो है 'तेरी मेरी डोरियां'। हिमांशी पराशर और विजेन्द्र कुमेरिया स्टारर इस शो में हाल ही में किडनैपिंग सीन दिखाया गया था, जिसके बाद इस सीरियल की TRP में दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़त देखी गई। अंगद साहिबा की प्रेम कहानी धीरे-धीरे सबके दिलों को जीत रही है। इस शो ने तो अनुपमा की नाक ही काट दी।
अनुपमा
पहली बार ऐसा हुआ है कि अनुपमा को ना सिर्फ अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी, बल्कि वो खिसक कर तीसरे पायदान पर भी पहुंच गया है। यह शो कई हफ्तों से अपना शीर्ष स्थान खो रहा है। समर की मौत भी इस शो को जीवनदान नहीं दे पाई। शो मेकर्स भी परेशान हैं कि वो अब ऐसा शो में क्या करें कि उसे फिर से टॉप रेटिंग मिल जाए। आपको बता दें इस शो को इस हफ्ते 1.9 रेटिंग मिली है।
पंड्या स्टोर
जनरेशन लीप के बाद से ही पंड्या स्टोर काफी चर्चा में रहा है। इस शो ने एक बार फिर से टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है और अब इस शो ने टीआरपी चार्ट पर चौथा स्थान हासिल किया है और शो को 1.8 रेटिंग मिली है।
इमली
इमली का जनरेशन लीप इस शो की नैय्या पार नहीं लगा पा रहा है। कहां पहले ये शो टॉप 3 में हुआ करता था लेकिन अब ये शो टॉप 5 में आ जाए, वो ही बड़ी बात है। इस हफ्ते टीआरप चार्ट में इस शो ने 1.8 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवा स्थान भी हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











