इस बार इन टीवी शोज का हुआ बुरा हाल, अनुपमा तो पहले नंबर पर लेकिन 'ये रिश्ता' ने तो कटाई राजन शाही की नाक

TRP List: टीवी जगत में ऐसे कई शोज हैं जो लोगों को ज्यादा नहीं भाते हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे भी होते हैं जो कम ही समय में अपनी ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि फैंस इनका एक भी एपिसोड मिस करने का रिस्क ही नहीं उठा सकते। इस हफ्ते की TRP लिस्ट सामने आ चुकी है तो आइए जानते हैं कि इस बार टॉप 5 में किस सीरियल ने जगह बनाई।
पहले नंबर पर अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो हमेशा ड्रामा से भरपूर रहता है। यह सालों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन विभिन्न कारणों से रेटिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इस बार चल रहे एशिया कप 2023 के कारण रेटिंग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। अनुपमा की रेटिंग 2.6 थी जो घटकर 2.3 हो गई है।
दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा ये शो
शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह स्टारर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर से लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, रेटिंग इतनी कम नहीं हैं। इस शो की रेटिंग 2.2 से घटकर 2.1 पर आ गया है। दिलीप जोशी और कई अन्य सेलेब्स स्टारर असित कुमार मोदी का सिटकॉम एक स्थान ऊपर चढ़ गया है और अब लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इस शो की रेटिंग 1.9 है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग गिरी
शगुन शर्मा और प्रविष्ट मिश्रा स्टारर टीवी शो ये है चाहतें 1.6 रेटिंग के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर है। पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 1.8 थी। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर टीवी शो की पिछले हफ्ते रेटिंग 2.1 थी और यह नंबर 3 पर था। इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.5 है और यह चार्ट पर 5वें स्थान पर है। इस हफ्ते इस शो की रेटिंग काफी ज्यादा खराब हुई है और यह तीसरे से सीधे पांचवे नंबर पर खिसक आया है।
'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' की भी रेटिंग घटी
श्रद्धा आर्या, शक्ति आनंद, पारस कलनावत, बसीर अली स्टारर शो 'कुंडली भाग्य' को 1.6 की रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते यह 1.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर था। तरुण खन्ना, राम यश वर्धन, सुभा राजपूत और अन्य सेलेब्स स्टारर शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' पिछले हफ्ते भी टॉप 5 में थी। इस हफ्ते इसकी रेटिंग्स पर असर पड़ा है. 1.9 से घटकर यह 1.6 पर आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











