TRP List: अनुपमा ने फिर बाजी मारी, लेकिन दूसरे नंबर पर है तीन शोज का कॉम्पटीशन, जल्द मारेंगे बाजी?

TRP List: भारतीय टेलीविजन के डेली सोप लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। टीआरपी रिपोर्ट पर राज करने के लिए टॉप शोज के बीच कड़ कॉम्पटीशन चल रहा है। इस हफ्ते अनुपमा चार्ट पर राज कर रहा है। लेकिन दूसरे टीवी शोज जैसे झनक, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में भी अनुपमा से कड़ी टक्कर करने में लगे हुए हैं।
अनुपमा
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुकीर्ति खंडपाल और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा 2.3 की टीआरपी रेटिंग के साथ टॉप स्थान पर है। वर्तमान में कहानी अनु के बारे में है जो सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीतने के अपने सपने को जी रही है। लेकिन जल्द ही सब कुछ ध्वस्त होने वाला है।
झनक
झनक की सफलता की बदौलत हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए हैं। इस हफ्ते टीवी सीरियल को 1.9 की रेटिंग मिली है। प्रशंसकों को झनक की हर बात पसंद आ रही है - कहानी से लेकर केमिस्ट्री तक।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजन शाही डायरेक्टेड और समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी शो को भी 1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते से इसमें ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि अभीरा और अरमान का तलाक फैंस को पसंद नहीं आया है।
गुम है किसी के प्यार में
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। फैंस इस बात से काफी नाराज हैं कि शक्ति उर्फ ईशान का किरदार कैसा आकार ले रहा है। ऐसे में टीआरपी में उछाल नहीं आया है। इस हफ्ते इसे 1.9 की रेटिंग मिली है।
उड़ने की आशा
इसी साल शुरु हुए इस शो को फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है। इस शो ने 10 दिनों में ही टॉप 5 में जगह बना ली थी और इस हफ्ते भी ये टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए है। कंवर ढिल्लों स्टारर इस शो ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये एक पत्नी की इमोशनल कर देने वाली कहानी है, जो अपनी हर कोशिश से अपने गैर जिम्मेदार पति को बदलना चाहती है। इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है।
शिव शक्ति: तप त्याग तांडव
शिव पार्वती की खूबसूरत कहानी पर सीरियल 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है, इस शो में राम यशवर्धन, शुभा राजपूत और शीतल तिवारी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। लोग राम यशवर्धन को भगवान शिव के किरदार में बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो को भी 1.5 रेटिंग मिली है और ये तीसरे नंबर पर है।
इमली
टीवी शो 'इमली' जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन इस शो को लोगों को प्यार मिलने बंद नहीं हुआ है। अदरीजा रॉय और सई केतन राव स्टारर टीवी शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इस शो को इस हफ्ते 1.3 रेटिंग मिली है और इसके साथ ही ये चौथे नंबर पर है।
पांड्या स्टोर
गौतम और धरा की कहानी से शुरू हुआ 'पंड्या स्टोर' अब नताशा और धवल की कहानी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। यह हाल तक टीआरपी चार्ट पर अच्छा परफॉर्म कर रहा था। इसकी रेटिंग में गिरावट देखने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में सात साल की छलांग लगाई है। हालांकि, ऐसा लगता है कि यह ट्रिक भी शो के लिए काम नहीं कर रही है क्योंकि सीरियल अब ख़त्म हो रहा है। शो में धवल और शांतनु का किरदार निभाने वाले रोहित चंदेल और सागर पारेख ने इस खबर की पुष्टि की है। जाते-जाते इस शो ने पांचवे नंबर पर जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











