इस हफ्ते की TRP List में हुआ बड़ा फेरबदल, टॉप 5 में शामिल हुए पांच नहीं बल्कि नौ टीवी शोज

TRP List

TRP List: डेली सोप को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। भारतीय दर्शक आज भी टीवी सीरियलों के प्रति काफी आकर्षित हैं। ऐसे में टीआरपी का खेल काफी तेज हो गया है। पिछले काफी समय से रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।

राजन शाही द्वारा निर्मित टीवी शो अनुपमा, इस वक्त में सबसे पसंदीदा शो में से एक है। 18वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट अब आ गई है और ये रिश्ता क्या कहलाता है, झनक और अन्य टीवी धारावाहिक इस हफ्ते टॉप पांच में शामिल हैं।

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना के शो अनुपमा को 2.3 की टीआरपी रेटिंग मिली है। इसकी संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई है। फिलहाल, फैंस उत्साहित हैं क्योंकि अनुपमा सुपरस्टार शेफ का कॉम्पटीशन जीत चुकी है। वह यशदीप को वापस देने के लिए स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां खरीदेगी। लेकिन अनुपमा के पैसों पर तोशू की भी नजर है।

झनक

कृषाल आहूजा और हिबा नवाब के शो झनक ने सभी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। दोनों स्टार्स ऑन-स्क्रीन अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस हफ्ते टीवी सीरियल को 2.0 की टीआरपी रेटिंग मिली है। इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इस शो ने समय के साथ काफी शोज को धूल चटाई है और इसे अनुपमा का कॉम्पटीटर माना जा रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

दूसरे पायदान पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के टीवी सीरियल की संख्या में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है। पिछले हफ्ते 1.8 से इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी रेटिंग 2.0 है। ऐसा लग रहा है कि अरमान और अभिरा का सेपरेशन ट्रैक काम कर रहा है और लोग शो देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

गुम है किसी के प्यार में

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो झनक और ये रिश्ता क्या कहलाता है से क्लैश हो रहा है क्योंकि इसे भी 2.0 की रेटिंग मिली है। गुम है में इन दिनों सवि को भोसले हाउस से बाहर निकाल दिया है और उसने भोसले इंस्टिट्यूट के बाहर ही अपनी चाय की दुकान खोल ली है।

तीसरे नंबर पर

टीआरपी लिस्ट की तीसरी जगह के लिए फिर से टाई हो गया है। 'उड़ने की आशा' और 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' को इस हफ्ते 1.5 की टीआरपी रेटिंग मिली है। दोनों शो टॉप फाइव में शामिल हो गए हैं।

चौथे नंबर पर

इस बार की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर भी टाई हुआ है। इस नंबर के लिए 'इमली' और 'पांड्या स्टोर' के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। इन दोनों शोज को 1.3 रेटिंग मिली हुई है।

पांचवे नंबर

इस बार पांचवे नंबर पर है 'तेरी मेरी डोरियां'। शो को इस हफ्ते 1.2 रेटिंग मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X