..................... Trp report Top 10 show week 31 Indian Idol 12, Anupamaa, Imlie and Khatron ke Khiladi 11।टीआरपी रिपोर्ट टॉप 10 शो इस वीक 31, इंडियन आइडल 12, अनुपमां, इमली, खतरों के खिलाड़ी 11 - Hindi Filmibeat

TRP Report: इंडियन आइडल 12 का फिनाले से पहले कब्जा, अनुपमां को टक्कर, टॉप 10 शो लिस्ट

टीआरपी रिपोर्ट इस वीक सामने आ गई है। बार्क रिपोर्ट BARC India में इस बार जो टीवी शो सामने आए हैं उनमें रियलिटी शोज का दबदबा छाया हुआ है। टीआरपी रिपोर्ट के वीक 31 में इस बार इंडियन आइडल 12 और खतरों के खिलाड़ी 11 ने अपनी खास जगह बना ली है। दोनों ही शो ने टॉप 5 में अपनी जगह को पहले के मुकाबले काफी मजबूत बना लिया है।

फिनाले के करीब आने के साथ इंडियन आइडल 12 टीआरपी में भी अपनी जगह ऊपर की तरफ बढ़ाता जा रहा है। इस वीक नंबर 1 की जगह मिली है अनुपमां को। अनुपमां और वनराज की स्टोरी के साथ परिवार में आए नए ड्रामा के साथ ये शो लगातार टीआरीपी पर पहले नंबर की जगह बना कर रखा है।

Anupamaa,Indian Idol 12,

नंबर 2 पर भी हमेशा की तरह इस बार भी गुम है किसी के प्यार में है। सई विराट और पाखी की कहानी दर्शकों को नए ट्विस्ट के साथ टेलीकास्ट दी जाती है। सम्राट की एंट्री से भी कहानी में नया बदलाव आया है। बार्क की टीआरपी लिस्ट में इमली ने 4 स्थान लिया है। मालिनी और आदित्य के एक साथ आने से इमली का क्या होगा, इस पर भी दर्शकों की नजर है।

इंडियन आइडल 12 मे 3 नंबर पर टीआरपी में अपनी जगह बना ली है। फिनाले से कुछ दिन दूर इंडियन आइडल का विनर कौन होगा, इस पर दर्शकों की नजर लगातार बनी हुई है। खतरों के खिलाड़ी 11 आखिरकार टॉप 5 शो में आ चुका है। ये टीवी शो अपने स्टंट और फाइट के साथ कॅामेडी का फ्लेवर लेकर पांचवे स्थान पर टीआरपी पर बना हुआ है। इसके बाद नंबर 6 पर ये हैं चाहते , नंबर 7 पर सुपर डांसर 4 है। नंबर 8 पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, नंबर 9 पर साथिया 2 और नंबर 10 पर कुंडली भाग्य का नंबर है। ये हैं इस वीक टीआरपी के टॅाप 10 शो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X