टीआरपी रिपोर्ट - रामायण, महाभारत ने बटोरी टॉप रैंक, दूरदर्शन बना TRP का सुपरहीरो
BARC की 15वें हफ्ते की रिपोर्ट आ चुकी है और इस हफ्ते की टीआरपी पर भी टॉप पर हैं दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली दो महागाथाएं - रामायण और महाभारत। गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत देखने में लोगों को बहुत ही ज़्यादा दिलचस्पी है।
गौरतलब है कि जब रामायण का प्रसारण शुरू हुआ था तो इस सीरियल को 13 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा था जो कि टीवी के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड था। वहीं महाभारत को धीरे धीरे ही सही लेकिन अच्छी टीआरपी मिल चुकी है।

हाल ही में महाभारत के द्रौपदी चीर हरण सीन को जहां ज़बरदस्त टीआरपी मिली है वहीं इस सीन की ट्विटर और फेसबुक पर भर भर कर तारीफें की गईं। फैन्स ने इसे टीवी के इतिहास का बेस्ट सीन कहा और रूपा गांगुली के अभिनय की भी तारीफें हुईं।
वहीं रामायण में रावण वध के बाद दर्शकों ने वाकई दशहरा मना डाला। अब फिलहाल दूरदर्शन रामायण के खत्म होने के बाद उत्तर रामायण का प्रसारण कर रहा है। देखिए इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications
