TRP रिपोर्ट: 'अनुपमाँ' ने एक बार फिर मारी बाजी, जबरदस्त रेटिंग्स- जानिए इस हफ्ते के टॉप 5 टीवी शो
BARC इंडिया ने एक बार फिर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शोज की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के हिसाब से स्टार प्लस के शो अनुपमाँ ने एक बार फिर बाजी मारी है। वह शानदार नंबर्स के साथ नंबर वन पोजिशन पर है। वहीं, रिएलिटी शो इंडियन आइडल टॉप 5 की लिस्ट से बाहर जा चुकी है। जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है ने फिर वापसी की है।
स्टार प्लस के शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और सीरत की कहानी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। कुछ ही दिनों पहले नायरा के किरदार को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था जिससे शो की टीआरपी में गिरावट आई थी। अब शो में नायरा की ही तरह दिखने वाली सीरत की एंट्री हो चुकी है जो एक बॉक्सर हैं। जिसके बाद शो ने चार्ट में वापसी कर ली है। बहरहाल, यहां देंखे टॉप 5 शो-


Click it and Unblock the Notifications











