BIG NEWS..ये देखने के बाद ..कपिल बचायेंगे..द कपिल शर्मा शो की जान...
टीआरपी रेंटिग की दुनिया में इस वीक द कपिल शर्मा शो ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं इश्कबाज और ये है मोहब्बतें ने खुद को टॅाप 10 शो में शामिल करने में नाकामयाब रहे हैं।
द कपिल शर्मा शो के बीच चल रहे विवाद के बीच कपिल शर्मा के लिए एक राहत की खबर आयी है। यह राहत और कोई नहीं बल्कि इस शो की टीआरपी से जुड़ी है। भले ही कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच चल रही लड़ाई के बीच सोनी टीवी को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लेकिन इस सप्ताह द कपिल शर्मा शो टीआरपी की रेस में दो पायदान ऊपर आ गया है। जहां पिछले सप्ताह द कपिल शर्मा शो नंबर 7 की पोजिशन पर था। वह इस वीक 5 के पायदान पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

वहीं इश्कबाज शो में शिवाय के किरदार में आए नए ट्विस्ट के बावजूद इस बार भी यह शो खुद को टीआरपी की रेस में शामिल करने में कामयाब नहीं हो पाया है।
वहीं स्टारप्लस के दो शो ये है मोहब्बतें और साथ निभाना साथिया का भी साथ इस सप्ताह दर्शकों ने नहीं दिया है। चलिए फिर जानते हैं कि इस वीक दर्शकों ने किस शो को बना दिया नंबर वन और किस शो की रफ्तार हो गई धीमी।
यहां देखें टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications