टीआरपी पर कपिल शर्मा को मिला बड़ा फ्लॅाप, इन टॅाप 3 शो ने बनाई नंबर 1 की जगह
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कई टॅाप शो टीआरपी पर नीचे जा चुके हैं। जी हां, इस वीक टीआरपी पर नंबर 1 की जगह सुपर डांसर 3 के फिनाले ने ली है। ये शो टीआरपी पर खत्म होते हुए नंबर 1 की जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
जहां पिछले वीक कुंडली भाग्य नंबर 1 की जगह पर रहा। वहीं इस वीक कुमकुम भाग्य को नंबर 2 की जगह मिली है। ऐसा मालूम होता है कि कार्तिक और नायरा के साथ उनके बेटे का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीक जबरदस्त उछाल मारते हुए टीआरपी पर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे नंबर 2 की जगह ले ली है।

इस वीक भी टीआरपी पर कपिल का हाल बुरा है। द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर टॅाप 10 से भी बाहर हो चुका है। इस वीक रेटिंग ने शो को नंबर 13 पर पहुंचा दिया है।
इतना ही नहीं टीवी टीआरपी में एक और बड़ा झटका अगर किी शो को लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की 2 है। ये शो नंबर 10 से एक पायदान आगे नंबर 9 पर पहुंच गया है। जो कि शो के मेकर्स को बहुत बड़ा झटका है।
चलिए जानते हैं कि इस वीक टीआरपी पर कौन सा टीवी शो किस नंबर पर है।


Click it and Unblock the Notifications











