TRP Ratings: कुंडली भाग्य ने किया टॅाप, कपिल शर्मा के साथ नागिन 3 को जोरदार झटका !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहले पायदान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। इस वीक टीआरपी पर काफी फेरबदल हुआ है। नंबर 1 की जगह लंबे समय बाद कुंडली भाग्य की एंट्री हुई है। कई समय से इस जगह पर कभी नागिन 3 तो कभी कुमकुम भाग्य के साथ कसौटी जिंदगी की 2 ने अपनी जगह बना कर रखी थी।
चलिए अब बात करते हैं नंबर 2 की। नंबर 2 पर इस वीक पहली बार सुपर डांसर 3 ने अपनी झकास एंट्री ली है। वहीं बात अगर नंबर 3 की कि जाए तो इस वीक कुमकुम भाग्य नीचे आते हुए नंबर 3 पर पहुंच गया है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस वीक कई शो को टीआरपी में मार खानी पड़ी है।

नंबर 4 की जगह इस वीक कसौटी जिंदगी की 2 आ पहुंचा है। ऐसा मालूम होता है कि फैंस की दिलचस्पी अब अनुराग-प्रेरणा के रोमांस से पीछे हट रही है। आपको ये भी बता दें कि इस वीक टीआरपी में अगर इस वीक किसी को करारा झटका लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि नागिन 3 है।
जी हां, फिनाले एपिसोड होने के बाद भी नागिन 3 इस वीक सीधा टॅाप 5 से बाहर हो गया है। द कपिल शर्मा शो भी अपनी बढ़त इस वीक बढ़ाने में नाकामयाब हुए हैं।चलिए यहां देखते हैं इस वीक की पूरी टीआरपी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











