कुंडली भाग्य के फैंस के लिए बड़ी खबर, कसौटी जिंदगी के साथ 8 शो को तगड़ा झटका !
Recommended Video
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। कसौटी जिंदगी की 2 के साथ द कपिल शर्मा शो को भी टीआरपी में तगड़ा झटका लगा है। टीआरपी रिपोर्ट पर इस वीक नंबर 1 की लिस्ट पर कुंडली भाग्य ने एंट्री मारी है। काफी टाइम बाद कुंडली भाग्य अपनी नंबर 1 की जगह पर लौट कर आने में कामयाब हुआ है।
इसके बाद कार्तिक- नायरा के मिलने ने दर्शकों को शो से जोड़ कर रखा है। इसी के चलते ये शो इस वीक टीआरपी पर सीधा नंबर 2 पर पहुंच गया है। कुमकुम भाग्य को 2 पायदान का घाटा हुआ है। अपने लीप के साथ टीआरपी पर कुमकुम भाग्य लगातार नंबर 1 पर बना रहा। वहीं इस वीक ये शो नंबर 3 की जगह पर पहुंच गया है।

द कपिल शर्मा शो को काफी पीछे जाना पड़ा। आलम तो ये है कि ये शो टीआरपी पर टॅाप 10 में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। द कपिल शर्मा शो को टीआरपी पर नंबर 11 पर जगह मिली है।
ऐसा मालूम होता है कि मिस्टर बजाज की नफरत टीआरपी पर वो कमाल नहीं कर पा रही है जो कि कोमोलिका ने कर दिखाया। कसौटी जिंदगी की 2 टीआरपी पर नंबर 7 पर पहुंचा है। चलिए जानते हैं कि इस वीक टीआरपी पर कौन सा टीवी शो किस नंबर पर है।


Click it and Unblock the Notifications











