सलमान खान के कारण कपिल शर्मा शो ने तोड़ा टीआरपी रिकॅार्ड, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहले पायदान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। इस वीक टीआरपी पर काफी फेरबदल हुआ है। नंबर 1 की जगह लंबे समय बाद कुंडली भाग्य की एंट्री हुई है।
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की एंट्री ने कपिल शर्मा को टीआरपी पर एक कड़ी एंट्री दी है। जी हां, कपिल शर्मा शो पर बीते वीक सलमान खान अपनी फिल्म भारत का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। इस शो को दर्शकों ने इस संख्या में देखा कि टीआरपी पर ये शो सीधा नंबर 2 पर पहुंच गया है।
बीते कई वीक से कपिल शर्मा टीआरपी पर टॅाप 5 से बाहर चल रहे थे। कपिल के साथ अगर सलमान का आना किसी और शो के लिए फायदेमंद हुआ है तो कमाल सुपर डांसर 3 के लिए भी हुआ है। इसके बाद टीआरपी पर अगर किसी शो ने नंबर 4 पर बाजी मारी है को वो है कुमकुम भाग्य।

हालांकि इस वीक टीआरपी पर कुमकुम भाग्य को जोरदार झटका लगा है। नंबर 5 पर इस वीक टीआरपी पर कसौटी जिंदगी की 2 की बारी आयी है। कसौटी को भी तीन पायदान का घाटा हुआ है इस वीक। चलिए जानते हैं कि इस वीक टीआरपी पर कौन सा टीवी शो किस नंबर पर है।


Click it and Unblock the Notifications











