TRP TOPPERS: कुमकुम भाग्य को जबरदस्त झटका,ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मारी बाजी
इस वीक टीआरपी पर सबसे बड़ा झटका कुमकुम भाग्य को लगा है। टॅाप 3 से ये शो बीते एक महीने में टॅाप 5 पर पहुंच गया। हालत ऐसे हो गए हैं कि अब अभि और प्रज्ञा की लव स्टोरी इस वीक टीआरपी की टॅाप 10 की लिस्ट में सीधे नंबर 10 पर पहुंच गई है।
टीआरपी पर नंबर 1 की जगह बनाने में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 कामयाब हो रहा है। पिछले वीक तरह इस वीक भी ये शो नंबर 1 की रेटिंग पर है। दूसरे नंबर का स्थान किसी और को नहीं बल्कि नागिन 3 को मिला है। आलम तो ये है कि द कपिल शर्मा शो जहां पिछले वीक नंबर 3 से नंबर 4 के बीच में थे।
वह इस वीक नंबर 5 पर आ गए हैं। ट्विस्ट और ड्रामा के चलते इस वीक टीआरपी पर नंबर 3 पर ये रिश्ता क्या कहलाता है। वीकेंड के शो टीआरपी पर अपनी पकड़ मजबूत करने में इस वीक भी कामयाब रहे हैं। हालांकि इन सबसे कुंडली भाग्य की रेटिंग पर गहरा असर पड़ा है।

टॅाप 5 से बाहर होते हुए कुंडली भाग्य नंबर 6 पर आ गया है।रियलिटी शो के आते ही डेली शो को हमेशा से ही झटका लगा है।कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की रेटिंग पर भी इसका असर होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां देखिए इस वीक के टॅाप 10 की पूरी लिस्ट। इस बार शो की रेटिंग में काफी बडे़ बदलाव हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications