TRP TOPPERS द कपिल शर्मा शो ने तोड़ दिए सारे रिकॅार्ड, नागिन 3 को झटका !
किसी ने नहीं सोचा था कि इस बार की वापसी कपिल शर्मा के लिए नंबर 1 का खिताब लेकर आएगी। जी हां, द कपिल शर्मा शो ने अपने पहले एपिसोड से टीआरपी पर सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं।
अपने लांच के साथ नंबर 1 पर रहने वाले शो नागिन 3 को भी पीछे कर दिया है। इस बार की टीआरपी रेटिंग में द कपिल शर्मा शो नंबर 2 की पोजिशन पर है। आप इसे नंबर 1 भी समझ सकते हैं। नंबर 1 पर स्टार स्क्रीन अवार्ड 2018 है।
इस लिहाज से टीवी शो के मामले में कपिल नंबर 1 पर ही बने हुए हैं। सुपर डांसर ने इस बार भी साबित कर दिया कि टॅाप में रहने का वह अपना सिलसिला जारी रखने वाला है। कपिल शो के बाद नंबर 3 पर सुपर डांसर 3 है।

इस बार अगर टीआरपी पर सबसे बड़ा झटका किसी को मिला है तो वह नागिन 3 है। ऐसा पहली बार हुआ है जब नागिन 3 टॅाप 5 से बाहर है। गिरते हुए नागिन 3 को टीआरपी पर नंबर 7 की जगह मिली है।
बिग बॅास 12 की रेटिंग भी अच्छी रही है। 3 महीने यह शो टीआरपी में टॅाप 5 की जगह पाने के लिए तरसता रहा। बिग बॅास 12 फिनाले ने ये ख्वाहिश पूरी की। इस बार की रेटिंग में बिग बॅास 12 नंबर 5 पर पहुंच गया है। यहां देखिए कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य के साथ बाकी के टीवी शो का टीआरपी हाल.


Click it and Unblock the Notifications