TRP TOPPERS:कुंडली भाग्य की धमाकेदार एंट्री, ये रिश्ता क्या कहलाता है को झटका !

By Prachi Dixit

इस वीक टीआरपी रेटिंग में एक नहीं बल्कि कई टॅाप शो को जोरदार झटका लगा है। इस फेहरिस्त में कसौटी जिंदगी की 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है का नाम पहले आता है। दोनों शो इस वीक टॅाप 5 की लिस्ट से सीधा बाहर हो गए हैं। इस वीक टीआरपी पर नंबर की जगह पर हमेशा की तरह खतरों के खिलाड़ी ने कब्जा किया है।

नंबर 2 की जगह भी हर बार की तरह नागिन 3 बनाने में कामयाब हुई है। कुंडली भाग्य ने इस वीक जबरदस्त उछाल मारा है। पिछले कई वीक से ये शो टीआरपी में टॅाप 5 शो से बाहर हो चुका था। वहीं अब ये शो सीधा नंबर 3 पर आकर बैठ गया है। देखा जाए तो कुंडली भाग्य अपने पुराने रंग में लौट आया है।

trp

अगर किसी शो ने लगातार खुद को टीआरपी पर बराबर बनाए रखने की कोशिश की है तो वह और कोई नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो है। द कपिल शर्मा शो इस वीक टीआरपी पर नंबर 5 पर पहुंच गया है। इसके साथ कुल्फी कुमार बाजेवाला के लिए भी ये वीक शानदार रहा है।

टीआरपी पर ये शो इस वीक नंबर 4 पर कायम हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीआरपी के खेल में इस वीक भी वीकेंड के शो डेली शो पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए हैं।चलिए बिना इंतजार किए हुए यहां देखते हैं इस वीक के टीवी शो की पूरी टीआरपी लिस्ट। इस बार कई टीवी शो ने अपनी जगह बदली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X