TRP TOPPERS: कुंडली भाग्य-कुमकुम भाग्य को जोरदार झटका, सीधा Out, चौंकाने वाली रिपोर्ट!
बैक टू बैक ये तीसरी बार हो रहा है। जब टीआरपी पर तगड़ा झटका किसी और को नहीं बल्कि कुंडली भाग्य को लगा है। इस बार टीआरपी रेटिंग पर कुंडली भाग्य को करारी मात ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दी है। इतना ही नहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है।
यह दोनों शो सीधा टीआरपी में टॅाप 5 से सीधा बाहर हो गया है। कुंडली भाग्य इस वीक सीधा नंबर 7 पर पहुंच गया है। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 6 पर अपनी जगह बनाए रखा है। कुमकुम भाग्य की तरह कुंडली भाग्य भी टीआरपी में लगातार पीछे होता जा रहा है।

हमेशा की तरह इस वीक टीआरपी पर खतरों के खिलाड़ी 9 ने टॅाप किया है। इसके बाद बारी नागिन 3 की आयी है। फिर नंबर 3 पर एंट्री ली है द कपिल शर्मा शो ने। डांस शो सुपर डांसर 3 ने नंबर 4 पर अपनी जगह बनाई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार लगातार वीकेंड के शो ने टीआरपी पर अपना कब्जा जमा लिया है।
डेली शो धीरे-धीरे टीआरपी से बाहर होता हुआ नजर आ रहा है। चलिए बिना इंतजार किए हुए यहां देखते हैं इस वीक के टीवी शो की पूरी टीआरपी लिस्ट। इस बार कई टीवी शो ने अपनी जगह बदली है। इस वीक काफी बड़ा फेरबदल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications