TRP TOPPERS: कुंडली भाग्य के फैंस को झटका, नागिन 3 और कपिल शर्मा शो का धमाका
इस वीक टीआरपी पर सबसे बड़ा झटका कुंडली भाग्य को लगा है। टॅाप 3 से ये शो बीते एक महीने में टॅाप 5 पर पहुंच गया। हालत ऐसे हो गए हैं कि कुमकुम भाग्य की तरह कुंडली भाग्य भी टीआरीपी की रेस से बाहर होता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है वीकेंड में टेलीकास्ट होने वाले शो।
जो कि वीक में दो दिन टेलीकास्ट होकर टीआरपी पर अपनी मजबूत बाकी के डेली शो के मुकाबले मजबूत करते हुए जा रहे हैं। इस वीक टीआरपी पर नंबर 1 पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 है।

इसके बाद नंबर 2 की जगह नागिन 3 को मिली है। पिछले वीक की तरह इस वीक नंबर 3 की जगह द कपिल शर्मा शो के पास आयी है। नंबर 5 पर कुंडली भाग्य है। वहीं नंबर 4 की जगह तुझसे है राब्ता को मिली है।
अचानक इस सो ने इस वीक टीआरपी पर जबरदस्त उछाल लिया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है जहां पिछले वीक टीआरपी पर नंबर 3 पर था। वहीं इस वीक ये शो सीधा टॅाप 10 से बाहर हो गया है।
ये नंबर 11 पर पहुंच गया है। कुमकुम भाग्य इस वीक नंबर 9 पर है। यहां देखिए इस वीक के टॅाप 10 की पूरी लिस्ट। इस बार शो की रेटिंग में काफी बडे़ बदलाव हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications