TRP TOPPERS: कसौटी जिंदगी की 2 का कमबैक, लीप से पहले कुमकुम भाग्य को झटका !
इस वीक बैक टू बैक ऐसे कई शो हैं जिन्होंने टीआरपी पर अपना कब्जा किया है। जिसके चलते कई टॅाप शो पीछे हो गए हैं। इसकी शुरुआत कसौटी जिंदगी की 2 और दिव्य- दृष्टि से करते हैं। इस बार टॅाप 10 शो में इन दोनों शो ने अपनी एंट्री करवा ली है। दूसरी तरह हमेशा की तरह खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन इस बार भी नंबर 1 की जगह पर कामयाब रहा है। नागिन 3 को 1 पायदान का झटका लगा है।
सुपर डांसर ने इस वीक टीआरपी पर नंबर 2 की जगह बनाए रखी है। इसके साथ नंबर 3 पर नागिन 3 ने खुद को संभाल कर रखा है। द कपिल शर्मा शो के लिए ये वीक भी अच्छा रहा है। सिद्धू कंट्रोवर्सी के बाद भी द कपिल शर्मा शो इस वीक नंबर 4 पर है।

लीप के पहले ट्विस्ट को देखते हुए कुमकुम भाग्य को इस वीक जबरदस्त झटका लगा है। जहां पिछले वीक कुमकुम भाग्य नंबर 7 पर रहा। इस वीक ये शो टॅाप 10 शो से सीधा बाहर हो गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीआरपी के खेल में इस वीक भी वीकेंड के शो डेली शो पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए हैं।
चलिए बिना इंतजार किए हुए यहां देखते हैं इस वीक के टीवी शो की पूरी टीआरपी लिस्ट। इस बार कई टीवी शो ने अपनी जगह बदली है। इस वीक काफी बड़ा फेरबदल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications