TRP TOPPERS: द कपिल शर्मा शो की जबरदस्त एंट्री, नागिन 3-कुंडली भाग्य को झटका
Recommended Video

द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर अपनी पकड़ लगातार बनाए हुए रखा है। इस वीक ये शो टीआरपी पर सीधा नंबर 2 पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं द कपिल शर्मा शो के कारण तीन शो को करारा झटका दिया है। नागिन 3, कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है पर इस वीक कपिल शो भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
नंबर 1 की पोजिशन पर नागिन 3 की जगह लगातार खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन ली हुई है। किसी तरह नागिन 3 ने खुद को नंबर 2 पर बनाए रखा था। जो कि इस वीक उसके हाथ से फिसल गया है।नागिन 3 की जगह इस वीक नंबर 2 पर द कपिल शर्मा शो है। नागिन 3 इस बार नंबर 3 पर आ गया है। नंबर 4 पर रियिलटी डांस शो सुपर डांसर है। कुंडली भाग्य इस वीक टॅाप 5 शो से पूरी तरह बाहर हो गया है।

ये शो टीआरपी पर सीधा नंबर 6 पर पहुंच गया है। कार्तिक और नायरा के रोमांस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को नंबर 5 पर बनाए रखा है।यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि डेली शो धीरे-धीरे टीआरपी से बाहर होता हुआ नजर आ रहा है।
चलिए बिना इंतजार किए हुए यहां देखते हैं इस वीक के टीवी शो की पूरी टीआरपी लिस्ट। इस बार कई टीवी शो ने अपनी जगह बदली है। इस वीक काफी बड़ा फेरबदल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications