Week 9 TRP List: 'गुम है किसी के प्यार में' और 'अनुपमा' की दमदार वापसी, देखें पूरी लिस्ट

Week 9 TRP List

Barc 9th Week TRP Rating: बार्क इंडिया ने 9वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार आई लिस्ट में हमेशा के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई सीरियल की रैकिंग जहां पीछे हो गई है तो वहीं, 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस सप्ताह शानदार वापसी की है।

इस लिस्ट को देखकर आप भी मानेंगे कि, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का जादू दर्शकों पर एक बार फिर चल गया है। वहीं, दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। विराट नशे में धुत्त होकर सई से अपने प्यार का इजहार करता है। वो भूल जाता है कि, अब उसकी पत्नी पाखी है न की सई। वहीं, पाखी का गुस्सा यह सब देखकर सातवें आसमान पर चला जाता है।

कुछ सीरियल ऐसे भी हैं जिनकी रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह 'पांड्या स्टोर' टॉप 5 सीरियल से बाहर हो गई है। वहीं, कई सीरियल के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 9वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

अनुपमा

अनुपमा

'अनुपमा' की रेटिंग इस सप्ताह 3.2 है। पिछले कुछ सप्ताह के मुकाबले यह बेहद शानदार है। 'अनुपमा' की टीआरपी लिस्ट में शानदार वापसी हुई है।

गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की रेटिंग 2.7 है। उम्मीद की जा रही है कि, यह सीरियल आगे और बेहतर करेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में भी उछाल देखने को मिली है। इस सीरियल की रेटिंग 2.5 है। सीरियल में फिलहाल अभिमन्यू के दुर्घटनाग्रस्त होने का ट्रैक चल रहा है जिसमें मंजरी खुद पर इसका आरोप ले लेती है।

इमली

इमली

'इमली' को इस बार 2.4 रेटिंग हासिल हुई है। सीरियल का ट्रैक काफी दिलचस्प चल रहा है लेकिन रैकिंग के मामले में इसे कुछ खास सफलता नहीं मिली है। सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि चीनी का सच अब सबके सामने आ गया है।

फालतू

फालतू

'फालतू' भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल की टीआरपी 2.2 है। इस सीरियल की टीआरपी में पिछले कुछ सप्ताह के मुकाबले काफी अच्छी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X