Week 44 TRP List: 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, 'फाल्तू' ने दी कई सीरियल को टक्कर, देखें लिस्ट

इस साल के 44वें सप्ताह की टीआरपी रैंकिंग सामने आ चुकी है। इस बार आई लिस्ट में हमेशा के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई सीरियल की रैंकिंग जहां पीछे हो गई है तो वहीं, 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस सप्ताह तगड़ी टक्कर मिली है।
अनुपमा में जहां फिलहाल यह ट्रैक दिखाया जा रहा है कि, पाखी और अधिक परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर लेते हैं। तो वहीं, अनुज और अनुपमा उन्हें घर लेकर आते हैं। अब सभी मिलकर की फिर से शादी की प्लानिंग करते हैं।
आइए जानते हैं कि इस सप्ताह कौन सा टीवी शो टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहा है। देखें पूरी लिस्ट-

अनुपमा
अनुपमा लगातार नंबर 1 पर काबिज और इसकी वजह शो की कहानी में लगातार हो रही बदलाव भी है। इस सप्ताह 'अनुपमा' की रेटिंग 2.8 है।

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस प्रसारित 'गुम है किसी के प्यार में' भी यह सप्ताह नंबर दो पर है। 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग 2.7 है।

फालतू
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल फालतू इस सप्ताह तीसरे नंबर पर काबिज है। इस सीरियल ने इमली , ये है चाहतें और ये रिश्ता क्या कहलाता है को कड़ी टक्कर दी है। फालतू की रेटिंग 2.3 है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस सप्ताह ये रिश्ता क्या कहलाता है' चौथे नंबर पर है। इसकी रैंकिंग 2.2 है। लोगों की इन शोज में भी अच्छी खासी दिलचस्पी है।

ये है चाहतें
ये है चाहतें इस सप्ताह पांचवें नंबर पर है। इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 2.1 है। इस शो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो की लगातार बदलता ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications