TRP List: पहले नंबर की गद्दी पर काबिज है 'अनुपमा', लेकिन इस शो से है खतरा हड़प सकता है रुपाली का फेम

TV TRP List

TV TRP List: टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज हैं जो लोगों के दिलों में राज करते हैं और कौन सा शो कितना हिट हुआ है और कितना पिट गया है, इसका पता तो TRP रेटिंग से पता चलता है। इस हफ्ते की TRP रेटिंग आ चुकी है और आइए जानते हैं टॉप 5 सीरियल्स कौन से हैं।

अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो को 2.7 की टीआरपी मिली है। इस डेली सोप में दिखाया जा रहा है कि अनुज से अलग होकर रूपाली गांगुली उर्फ ​​​​अनुपमा आखिरकार सिंगल लाइफ जी रही हैं, वह अब अपनी मां और भाई के साथ रहने लगी है। दूसरी तरफ समर और डिंपी की शादी को लेकर शाह हाउस में बवाल मचा है। पाखी जाहिर तौर पर आने वाले दिनों में अनुपमा और अनुज कपाड़िया को फिर से मिलाने की दिशा में काम करेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 2.3 की टीआरपी मिली है। इस वक्त कहानी अभीर की बीमारी के इर्द-गिर्द घूम रही है और साथ ही में अभीर का सच भी सामने आने वाला है, जिसकी वजह से यह शो एक बार फिर से पुनर्जीवित हो गया है। फैंस अक्षरा और डॉ बिड़ला का पुनर्मिलन चाहते हैं साथ ही अभिनव भी दिल जीत रहे हैं।

गुम है किसी के प्यार में
मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.1 की रेटिंग मिली है। इस शो की गिरती रेटिंग की वजह IPL भी है क्योंकि इसी टाइम स्लॉट में IPL के मैच ज्यादा होते हैं। शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि विराट सई से दोबारा शादी करना चाहता है लेकिन सई डॉक्ट सत्या के साथ अपनी जिंदगी बिताने वाली है।

फालतू
टीवी सीरियल फालतू बहुत अच्छा कर रहा है और इसने धीरे-धीरे टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। शो में आकाश आहूजा को फैन्स अयान मित्तल के रूप में पसंद कर रहे हैं। निहारिका चोकसी प्रमुख महिला हैं। अयान ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है और फालतू को अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार कर लिया है।

पंड्या स्टोर
टीवी शो पंड्या स्टोर की रेटिंग में भी काफी सुधार हुआ है कभी टॉप 10 में रहने वाले इस शो ने इस हफ्ते टॉप 5 में जगह बना ली है और इस बार इसकी रेटिंग 1.7 है। शो में हम देखेंगे कि चीकू धरा को अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं करता है। वह पांड्या परिवार से अपने संबंध तोड़ लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X