..................... TRP List Week 12: rating out, Sai and Satya magic rules on audience, Anupama also did well, see list. TRP List Week 12: सई-सत्या का दर्शकों पर चला जबरदस्त मैजिक, 'अनुपमा' का जानें क्या रहा हाल! - Hindi Filmibeat

TRP List Week 12: सई-सत्या का दर्शकों पर चला जबरदस्त मैजिक, 'अनुपमा' का जानें क्या रहा हाल!

trp list week 12

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai सच में करेगी Satya से शादी ? Virat Pakhi का डिवोर्स |*Spoiler

12th Week TRP Rating: बार्क इंडिया ने 12वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार आई लिस्ट में हमेशा के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई सीरियल की रेटिंग जहां कम हो गई है तो वहीं, अनुपमा और ''गुम है किसी के प्यार में' ने इस सप्ताह भी हर किसी को पीछे छोड़ दिया है।

इस लिस्ट को देखकर आप भी मानेंगे कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का जादू दर्शकों पर एक बार फिर चल गया है। वहीं, दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' काकू विराट और सई को एक करने के लिए तमाम पैंतरे अपना रही है। सीरियल में हर्षद चोपड़ा की एंट्री डॉ सत्या के किरदार के रूप में हुई है। डॉ सत्या ने पाखी द्वारा सई पर किए गए केस में सई का साथ दिया है। लोगों को सई और सत्या की प्यारी नोक झोंक काफी पसंद आ रही है।

कुछ सीरियल ऐसे भी हैं जिनकी रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह कई सीरियल की रेटिंग में बदलाव आया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 12वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

अनुपमा

अनुपमा

अनुपमा की रेटिंग इस सप्ताह 2.9 है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल टॉप पर बरकरार है। सीरियल लगातार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और लोगों को हमेशा की तरह इसका ट्रैक काफी पसंद आ रहा है।

गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की रेटिंग 2.7 है। सीरियल में डॉ सत्या और सई की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में भी हल्का ही बदलाव देखने को मिला है। इस सीरियल की रेटिंग 2.3 है। यह सीरियल पिछले हफ्ते भी तीसरे नंबर पर काबिज था।

इमली

इमली

इमली को इस बार 2.1 रेटिंग हासिल हुई है। सीरियल का ट्रैक काफी दिलचस्प चल रहा है लेकिन सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

फालतू

फालतू

फालतू भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल की टीआरपी 2.1 है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि तनीषा की पोल सबके सामने खुल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X