TRP List Week 10: 'अनुपमा' के सामने फीके पड़े बाकी सीरियल, GHKKPM का जानें हाल, यहां देखें लिस्ट

Barc 10th Week TRP Rating: बार्क इंडिया ने 10वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार आई लिस्ट में हमेशा के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई सीरियल की रेटिंग जहां कम हो गई है तो वहीं, अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में ने इस सप्ताह भी हर किसी को पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट को देखकर आप भी मानेंगे कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का जादू दर्शकों पर एक बार फिर चल गया है। वहीं, दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' काकू विराट और सई को एक करने के लिए तमाम पैंतरे अपना रही है। सीरियल में हर्षद चोपड़ा की एंट्री डॉ सत्या के किरदार के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि उनकी और सई की लव स्टोरी का एंगल भी दिखाया जा सकता है।
कुछ सीरियल ऐसे भी हैं जिनकी रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह 'पांड्या स्टोर' टॉप 5 सीरियल से बाहर ही है। वहीं, कई सीरियल की रेटिंग में बदलाव आया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 10वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

अनुपमा
अनुपमा की रेटिंग इस सप्ताह 3.1 है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल टॉप पर बरकरार है। कुछ समय के लिए सीरियल की परफॉर्मेंस जरुर गड़बड़ हुई थी लेकिन अब फिर सीरियल की जबरदस्त वापसी हुई है।

गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की रेटिंग 2.6 है। सीरियल में डॉ सत्या और सई की नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में भी कमी आई है। इस सीरियल की रेटिंग 2.4 है। यह सीरियल पिछले हफ्ते भी तीसरे नंबर पर काबिज था।

इमली
इमली को इस बार 2.3 रेटिंग हासिल हुई है। सीरियल का ट्रैक काफी दिलचस्प चल रहा है। 'इमली' में हाल ही में जोहेब सिद्दीकी की भी एंट्री हुई है जिससे सीरियल और अधिक मजेदार हो गया है।

फालतू
फालतू भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल की टीआरपी 2.2 है। इस सीरियल की टीआरपी पिछले सप्ताह भी 2.2 ही दर्ज की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











