TRP Chart:'गुम है किसी के प्यार में' ने किया धमाल, जानें 'अनुपमा' की रैंकिंग

31वें सप्ताह की टीआरपी रेटिंग सामने आ चुकी है और इस बार भी इसमें कई बड़े उलटफेर हुए हैं। 'अनुपमा' ने इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में बाजी मार ली है और पहले नंबर पर काबिज है। 'अनुपमा' में लगातार आ रहे दिलचस्प मोड़ की वजह से लोग उसे देख रहे हैं। हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज और वनराज बात करने जाते हैं और दोनों खाई से गिर जाते हैं। दोनों की हालत गंभीर हो जाती है।

Trp chart week 31 anupama and ghum hai kisi ke pyaar mein are two top serials

वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' का ट्रैक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में पाखी को सई ने एक बाद फिर दिखा दिया है कि वो कभी उसके गलत इरादों में कामयाब होने नहीं देगी। 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी चार्ट में दो पायदान ऊपर खिसक गई है। लोगों की पसंद-ना पसंद के अनुसार पॉपुलर शो की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

यहां आप भी देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट जो टीआरपी गेम में अव्वल साबित हुए हैं। आप भी डालें नजर-

अनुपमा

अनुपमा

अनुपमा अक्सर टीआरपी चार्ट में शीर्ष दो में जगह बनाने में कामयाब होता है। इस बार भी अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है। यह लगातार लोगों को पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। अनुपमा को 3.2 रेटिंग मिली है।

गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में

आएशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस सप्ताह काफी शानदार परफॉर्म किया है। सीरियल में हो हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह से सीरियल दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस सीरियल 2.4 रेटिंग मिली है।

ये है चाहतें

ये है चाहतें

अबरार काज़ी और शरगुन कौर स्टारर ये है चाहतें भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों के अलग होने के बाद से लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। हालांकि, पिछले सप्ताह के मुकाबले यह एक पायदान फिसल गई है। इसे 2.3 रेटिंग मिली है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

इस सप्ताह चौथे नंबर पर कई सीरियल हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, बन्नी चाव और इमली इस सप्ताह चौथे नंबर पर काबिज हैं।इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी और कुंडली भाग्य भी चौथे नंबर पर है। इन सभी सीरियल को इस सप्ताह 2.0 रेटिंग मिली है।

कुमकुम भाग्य और रविवार स्टार परिवार

कुमकुम भाग्य और रविवार स्टार परिवार

इस सप्ताह पांचवें नंबर पर रविवार स्टार परिवार और कुमकुम भाग्य है। दोनों को 1.9 रेटिंग मिली है। कुमकुम भाग्य भी लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X