TRP Chart online: 'अनुपमा' नहीं इस शो ने मारी बाजी, 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की भी हुई टॉप 10 में एंट्री
35वें सप्ताह की टीआरपी रेटिंग (ऑनलाइन) सामने आ चुकी है और इस बार भी इसमें कई बड़े उलटफेर हुए हैं। 'इमली' सीरियल ने इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में बाजी मार ली है और पहले नंबर पर काबिज है। 'अनुपमा' में लगातार आ रहे दिलचस्प मोड़ की वजह से लोग उसे देख रहे हैं।
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'अनुपमा' का दिलचस्प ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है। अनुज का याददाश्त वापस आना और साथ ही अब किंजल की बेबी होने के बाद पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एंगल को लोग पसंद कर रही हैं।

वहीं, 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने भी टीआरपी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। ऐसा लग रहा है लोगों को मौजूदा ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों की पसंद-ना पसंद के अनुसार पॉपुलर शो की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले हैं। यहां आप भी देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट जो टीआरपी गेम में अव्वल साबित हुए हैं। आप भी डालें नजर-

टॉप शो
इस सप्ताह अगर टीआरपी गेम में जिस सीरियल ने टॉप किया है, उसकी बात करें तो 'इमली' ने एक बार फिर बाजी मार ली है। शो 46.0 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस सप्ताह 'अनुपमा' ने बड़ी छलांग लगाकर 44 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ पहुंची है। तो वहीं, 41 रेटिंग के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरा स्थान पाने में कामयाब रही है।

नागिन 6 और कुंडली भाग्य
तेजस्वी प्रकाश स्टारर 'नागिन 6' 44 रेटिंग के साथ लुढ़क कर चौथे स्थान पर आ गई है तो वहीं, श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा की 'कुंडली भाग्य' 38 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा और वो तो है अलबेला
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 38 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है तो वहीं, शाहिर शेख और हिबा नवाब की 'वो तो है अलबेला' 35 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर काबिज है।

भाग्य लक्ष्मी, पिशाचिनी और बड़े अच्छे लगते हैं 3
रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खड़े की 'भाग्य लक्ष्मी' 32 प्वाइंट के साथ आठवें स्थान पर है तो वहीं 'पिशाचिनी 30' रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' 27 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है।


Click it and Unblock the Notifications