गौरी-जगिया की फिर से होगी शादी

By Priya Srivastava

In Balika Vadhu, Trouble to hit Jagya's love life.
कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में इन दिनों आपने देखा कि गौरी को इस बात की जानकारी मिल चुकी है कि जगिया जगत नहीं जगदीश है और उसका घर जैत्सर में है। जयपुर में नहीं। उसे यह भी पता चल चुका है कि जगिया ने उससे कई बातें छुपाई थी। साथ ही जगिया ही वह व्यक्ति है, जिसने गौरी से बचपन में शादी की थी और फिर उसे बिंदनी मानने से इनकार कर दिया था।

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह जगिया अब गौरी से वास्तविक रूप से भी शादी कर लेगा। इस बारे में शो के लेखक पुरनेंदु शेखर ने बताया है कि इस तरह का सीक्वेंस इसलिए तैयार किया गया है ताकि लोगों को यह बात समझ में आये कि बचपन में शादी करना कितना गलत होता है। बच्चे बड़े होने पर भी कई परेशानियों से जकड़ जाते हैं और फिर अपने मन मुताबिक शादी नहीं कर पाते।

इसलिए बाल विवाह होना ही नहीं चाहिए। गौरतलब है कि गौरी जगिया को बताती है कि उसकी दादी सा ने हम दोनों की जबरदस्ती शादी कराई थी। लेकिन गौरी ने भी तय किया है कि वह जगिया से शादी तो करेगी, लेकिन प्यार की खातिर नहीं, बल्कि जगिया के परिवार से बदला लेने के लिए। चूंकि गौरी को इस परिवार की वजह से बचपन में कई परेशानियों और जिल्लत का सामना करना पड़ा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि जगिया, आनंदी और गौरी की कहानी क्या मोड़ लाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X