दूरदर्शन रामायण में इस एक्ट्रेस ने निभाया था त्रिजटा का किरदार- आयुष्मान खुराना से गहरा कनेक्शन
दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलीकास्ट से उनके सारे किरदार, एक एक कलाकार फिर से सुर्खियों में आ चुके हैं। जहां राम, सीता, लक्ष्मण पर आपको कई खबरें मिल चुकी हैं। वहीं, सीरियल में अहम सपोर्टिंग किरदारों पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। लंका में राक्षसी त्रिजटा का किरदार काफी महत्वपूर्ण था। राक्षस कुल की होती हुए भी वह उदार और दयालु थीं। लेकिन क्या आपने कभी त्रिजटा का रियल लाइफ लुक देखा है?
बता दें, रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम है अनीता कश्यप, जो कि आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की मां हैं। वह चंडीगढ़ में रहती हैं। वह एक लेखिका और फैशन डिजाइनर भी हैं।

अनीता कश्यप ने हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर ही रखी। इन्होंने कभी त्रिजटा की भूमिका को लेकर भी प्रचार नहीं किया। लिहाजा, कभी लाइमलाइट में नहीं रहीं। कोई शक नहीं कि रामायण फैंस के लिए यह काफी दिलचस्प जानकारी होगी कि आयुष्मान खुराना का भी रामायण से ऐसा कनेक्शन है।


Click it and Unblock the Notifications