Trending टीवी सितारे: सिद्धार्थ शुक्ला को किया गया याद, मंदिरा बेदी का कमबैक, सलमान की फीस

टीवी की दुनिया में इस हफ्ते कई सितारे चर्चा में रहे। मीका सिंह अपनी शादी की तैयारियों में लग चुके हैं। अपने स्वयवंर से उन्होंने चार लड़कियां चुन ली हैं और इन लड़कियों के घर मीका दामाद बनकर जा रहे हैं। आखिरकार वो किससे शादी करेंगे इसका फैसला इस हफ्ते हो जाएगा।

मीका के स्वयंवर के फिनाले में पहुंच चुकी हैं नीत महल, प्रांतिका दास, रिया किशनचंदानी और आकांक्षा पुरी। वहीं दूसरी तरफ, सिद्धार्थ शुक्ला और मंदिरा बेदी भी इस हफ्ते ट्रेंड होते रहे।

trending-television-celebs-sidharth-shukla-remembered-mandira-bedi-comeback-bigg-boss-ott-cancelled

वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ शुक्ला स्टारर फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की रिलीज़ को आठ साल पूरे हुए। फिल्म 11 जुलाई 2014 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने डेब्यू किया था। इस मौके पर वरूण धवन ने दिवंगत को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए एक तस्वीरें शेयर की। वरूण ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - आज मेरी बेहद खास फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की रिलीज़ को आठ साल पूरे हो गए हैं। हंप्टी शर्मा को हमेशा उस फिल्म की तरह याद रखूंगा जहां मेरी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई और उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला। वो बहुत ही मिलनसार और दोस्तों और काम के प्रति ईमानदार इंसान थे। जानिए इस हफ्ते टीवी की दुनिया में क्या क्या हुआ

बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2

बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 इस साल कैंसिल कर दिया गया है। पिछले सीज़न के होस्ट करण जौहर ने इस साल शो करने से मना कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के कैंसिल होने के बाद बिग बॉस 16 पर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। जहां, शो का प्री प्रोडक्शन खत्म होने को है वहीं जल्दी ही सेट बनना भी शुरू हो जाएगा। सलमान खान पहले ही इस सीज़न को कंफर्म कर चुके हैं।

मंदिरा बेदी का कमबैक

मंदिरा बेदी का कमबैक

मंदिरा बेदी कई सालों बाद टीवी इंडस्ट्री में अपनी वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मंदिरा बेदी को एकता कपूर के एक सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है। इस सीरियल में मंदिरा को निगेटिव लीड के लिए अप्रोच किया गया है। सीरियल का नाम है संसार और ये हिंदी फिल्म राजा बाबू पर आधारित होगा। सीरियल में मंदिरा बेदी, निगेटिव लीड में दिखाई देंगी। इससे पहले, मंदिरा बेदी, एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाई दी थीं।

भारती सिंह का बच्चा

भारती सिंह का बच्चा

टीवी की लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बच्चे की पहली झलक शेयर की। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक लंबे वक्त के बाद अपने बच्चे की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। भारती सिंह के फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। भारती ने इससे पहले भी अपने नवजात बच्चे की तस्वीर शेयर की। लेकिन बच्चे का चेहरा पूरी तरह से छिपाकर रखा था। भारती के बेटे का नाम है लक्ष्य।

सलमान खान की फीस

सलमान खान की फीस

सलमान ने इस बार बिग बॅास होस्ट करने के लिए अपनी फीस को तीन गुना अधिक बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि सलमान की फीस सारे कंटेस्टेंट की फीस मिलाने के बाद भी कई गुना अधिक है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक किसी भी टीवी होस्ट को दिए जाने वाली सबसे अधिक फीस होगी। फिलहाल इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में इसकी चर्चा जारी है। बिग बॅास 16 के लिए सलमान खान ने 1000 करोड़ के करीब की फीस की मांग की है।

अंकिता लोखंडे प्रेगनेंट

अंकिता लोखंडे प्रेगनेंट

कुछ महीने पहले अंकिता लोखंडे की शादी हुई। शुक्रवार को यह खबर वायरल होने लगी कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही विक्की जैन पिता बनने वाले हैं।सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह तब फैलने लगी जब राखी सावंत ने भी इसे स्वीकार किया कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं बेबी बंप के साथ अंकिता की एक तस्वीर भी वायरल हुई। लेकिन अब इन सभी खबरों को गलत बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X