Tv रिपोर्ट : जानिए इस हफ्ते कौन सा सीरियल रहा आगे, और किसकी डूबी नैया!
छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

काफ़ी समय से टीआरपी की रेस में आगे चल रहा ज़ी टीवी का धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' इस सप्ताह भी टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस धारावाहिक में चल रहे प्लॉट के मुताबिक प्रज्ञा और अभि के डीएनए रिपोर्ट के खुलासे ने दर्शकों को टीवी सेट से बांधे रखा।
PICS : बिकिनी के बाद 'महादेव' की 'पार्वती' का ये लुक...क्या बात!
टीआरपी की रेस में दूसरे स्थान पर मौजूद 'ये हैं मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस इशिता को पहले अस्पताल में दिखाया गया था और फ़िर इशिता का अपहरण कर लिया जाता है। एकता कपूर इन दोनों ही धारावाहिकों की क्रिएटिव हेड हैं और दोनों ही धारावाहिकों में अपहरण का प्लॉट दिखाया जा रहा हैं।
Oopss..विवेक दहिया के साथ STEAMY सीन्स करेगी ये एक्ट्रेस!
तीसरे नंबर पर मौजूद रहा स्टार प्लस का धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जहां दर्शकों को टीवी से जोड़े रखने की भरपूर कोशिश चल चल रही है। सीरियल में चल रहे शादियां दिखाई जा रहा हैं, पति और पत्नी का अलगाव दिखाया जा रहा है साथ ही कुछ हिस्सा सस्पेंस भी रखा गया है और फिलहाल यह धारावाहिक तीसरे पायदान पर है।
रिएलिटी शो की टीआरपी चार्ट में सबसे आगे हैं 'दि कपिल शर्मा शो'। कपिल के शो के आगे टीवी पर आ रहे बाकी कॉमेडी शो काफ़ी पीछे रह गए हैं और यहां तक कि कलर्स पर आ रहे शो 'कॉमेडी लाईव' को दो से हटा कर एक दिन कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications