TvTop10: ज़ायरा वसीम कि बिग बॉस फीस, सलमान का नच बलिए वीडियो
टीवी की दुनिया इस हफ्ते काफी उथल पुथल मचाती रही। किसी के कमबैक से फैन्स खुश हुए तो किसी के कमबैक की खबरों से उत्साहित। वहीं कुछ नए प्रोमो और नए शो के टीज़र और वीडियो देखकर फैन्स बस इन सीरियल का इंतज़ार शुरू कर चुके हैं। इस हफ्ते की सबसे धमाकेदार खबर थी ज़ायरा वसीम का बिग बॉस के घर में जाना। खबर थी कि इसके लिए उन्हें काफी बड़ी धनराशि ऑफर की गई लेकिन ज़ायरा ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
इसके अलावा पूरा हफ्ता राजीव खंडेलवाल की कमबैक फिल्म प्रणाम का पोस्टर देखने के बाद उनके फैन्स उत्साहित हुए तो जेनिफर विंगेट के कमबैक की खबरों ने भी उनके फैन्स की उम्मीदें जगा दीं। आप फटाफट देखिए, इस हफ्ते टीवी की दुनिया में क्या क्या हुआ -
सलमान खान के दोनों शो नच बलिए 9 और बिग बॉस 13 लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। बिग बॉस के लिए तो अभी से प्रतिभागियों के नाम सामने आने लगे हैं। इन नामों में से किसी भी नाम की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ये तय है कि इस बार के प्रतिभागी केवल सेलिब्रिटी होंगे और आम आदमी अब से बिग बॉस का हिस्सा नहीं होगा। ऐसा पिछले सीज़न की गिरी हुई टीआरपी के किया गया है।
वहीं सलमान खान के दूसरे शो नच बलिए की बात करें तो इसकी तैयारी तेज़ी से चल रही है। माना जा रहा है कि इस शो का ग्रांड प्रीमियर तीन दिन तक होगा जो किसी भी रियलिटी शो का सबसे बड़ा प्रीमियर होगा। इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है काफी तड़का लगेगा। नच बलिए 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











