»   » CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!

CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!

[टेलीविजन] टीवी सीरियल की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है और रोज़ अगर आपको टीवी पर शाहरूख खान रोमांस करते दिख जाएं तो फिर क्या बात है। धीरे धीरे टीवी स्टार्स ने भी अपने लिए एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है और इन सबका श्रेय जाता है शाहरूख खान को।

क्योंकि छोटे परदे पर सास बहू ड्रामा के बाद अगर कुछ चलता है तो वो है रोमांस और इस रोमांस में तड़का लगाते हैं टीवी के वो एक्टर्स जो शाहरूख को कॉपी कर कर के बन चुके हैं छोटे परदे के रोमांस किंग। मिलिए छोटे परदे के शाहरूख खान से....OOPS KHANS से !

शाहरूख खान ON टीवी

शाहरूख खान ON टीवी

देखिए टीवी के वो 10 हॉट एक्टर्स जिन्हें देखकर आपको भी कुछ कुछ होता है....उनका रोमांस स्टाईल ही कुछ ऐसा है।

करण वाही

करण वाही

रीमिक्स से अपने लिए अलग फैन फॉलोइंग बना चुके करण वाही ने दिल मिल गए में जेनिफर के साथ रोमांस करके सबका दिल जीता था। अभी भी वो टीवी के सबसे क्यूट चॉकलेट बॉय हैं।

करण पटेल

करण पटेल

करण पटेल का कस्तूरी रोमांस से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है तक...वो हमेशा ऊपर ही बढ़े हैं। और शाहरूख को कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल टीवी के अल्टीमेट शाहरूख खान हैं। कहीं तो होगा के चॉकलेट बॉय से लेफ्ट राइट लेफ्ट के आर्मी ऑफिसर और फिर टीवी के रिपोर्टर उन्होंने हमेशा लवर बॉय में भी अलग रंग डाले हैं। 

रवि दुबे

रवि दुबे

रवि दुबे जितना रोमांटिक टीवी पर हैं उतने ही क्यूट वो सरगुन के साथ लगते हैं। चाहे 12/24 करोल बाग़ हो, सास बिना ससुराल या फिर जमाई राजा, उनका इंटेंस रोमांस सुपरहिट है।

बरूण सोबती

बरूण सोबती

बरूण सोबती टीवी के सबसे रोमांटिक हीरो में से एक हैं। भले ही खुशी कुमारी गुप्ता के साथ वो थोड़ा सख्त थे लेकिन बात हमारी पक्की है के श्रवण सांची उस समय शाहरूख काजोल थे।

साहिर शेख

साहिर शेख

नव्या से टीवी डेब्यू करने वाले साहिर शेख महाभारत से भले ही अपनी इमेज बदल चुके हों लेकिन उनका रोमांटिक अवतार वाला अनंत कोई नहीं भूल सकता।

सुदीप साहिर

सुदीप साहिर

सुदीप साहिर को सबने जब लव हुआ से नोटिस किया लेकिन उसके बाद मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की में उनकी और श्रद्दा आर्या की केमिस्ट्री बेजो़ड़ निकली।

करण ग्रोवर

करण ग्रोवर

मेरी आवाज़ को मिल गई रोशनी में थोड़े टाइम का रोमांटिक रोल। लेकिन फिर यहां मैं घर घर खेली ने करण ग्रोवर को काफी सफलता दिलाई।

मोहित मल्होत्रा

मोहित मल्होत्रा

हालांकि मोहित का टीवी डेब्यू स्पिल्ट्सविला के बाद मितवा से हुआ। बड़े अच्छे लगते हैं में भी उन्हें अच्छा रोल मिला लेकिन क्या हुआ तेरा वादा में उनकी और सरगुन की केमिस्ट्री सबको पसंद बेहद पसंद आई।

गौतम रोडे

गौतम रोडे

गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट ने सरस्वतीचंद्र में जो किया वैसी केमिस्ट्री सबके बस की बात नहीं है। है ना एकदम शाहरूख स्टाइल!

रमन - इशिता हैं शाहरूख काजोल

रमन - इशिता हैं शाहरूख काजोल

MUST READ
1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल
 

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X