जानिए 2013 में टीवी पर किसका रहा बोलबाला?
साल 2013 बस चंद दिनों का मेहमान है, साल जाते-जाते बहुतो को हंसा कर जा रहा है तो साल 2013 ने बहुतों को रूलाया भी है, जिसमें हमारे टीवी जगत की अहम भूमिका रही है।
इस साल टीवी पर भी अच्छे-खासे प्रयोग हुए, जिसमें से कुछ काफी अच्छे रहे तो कुछ एकदम बेकार।
साल 2013 में कुछ शो ऐसे थे जो क्यों बनें और कब आये और गायब हो गये पता ही नहीं चला।आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ शो का लेखा-जोखा लेकर आ रहे हैं जो कि आपको बतायेगा कि इस साल कौन रहा टीवी पर हीरो और कौन रहा टीवी पर जीरो।
एक खास बात आपको बता दें कि इस बार भी टीवी पर सास-बहू सीरयल का बोल-बाला रहा है जिसकी वजह से सारे चैनलों पर एक जैसे ही शो देखने को मिले। जिसमें सास, बहू के खिलाफ और बहू-सास के खिलाफ लड़ती नजर आयीं।
एक डेली न्यूज सर्वे के मुताबिक इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने टीवी पर कॉमेडी शो को पसंद किया जिसके कारण ही कलर्स के हिट शो कॉमेडी विद कपिल टॉप पोजिशन पर है तो सोनी का क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति हर दर्शक वर्ग की पसंद रहा।
नीचे की स्लाइडों के जरिये पढ़िये साल 2013 में टीवी पर किसका रहा बोलबाला...


Click it and Unblock the Notifications











